सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Opposition to BJP event at Daly College, Digvijay Singh asked – how did permission get granted

Indore News:डेली कॉलेज में भाजपा के आयोजन का विरोध, दिग्विजय सिंह ने पूछा- अनुमति कैसे मिली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 21 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के डेली कॉलेज में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर आपत्ति ली है और कहा कि शैक्षणिक संस्थान का राजनीतिक उपयोग कैसे हो रहा है। इस मामले में भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Indore News: Opposition to BJP event at Daly College, Digvijay Singh asked – how did permission get granted
डेली काॅलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के डेली कॉलेज में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाने पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कॉलेज प्रबंधन से जवाब मांगा है और यह पूछा है कि देश के प्रतिष्ठित काॅलेज का उपयोग राजनीतिक गतिविधियों के लिए क्यों किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने काॅलेज के बोर्ड को पत्र भी लिखा है।

Trending Videos

डेली कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 अप्रैल को प्रशिक्षण वर्ग आयोजित जा रहा है। जिसमें छह राज्यों के पदाधिकारी आ रहे है। इस आयोजन पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है और कॉलेज के बोर्ड प्रेसिडेंट को पत्र लिखकर पूछा है कि इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति किस आधार पर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान का उपयोग राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जाना ठीक नहीं है। उन्होंने इसे संस्थान की गरिमा के खिलाफ बताया और मामले में स्पष्ट जवाब की मांग की है। डेली कॉलेज परिसर में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी से जुड़े लोग शामिल हुए। इस आयोजन के सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शिक्षा संस्थानों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, जबकि भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस आयोजन के लिए सोमवार से नेतागणों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed