सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Krishi Sakhi Pathshala empowers rural women and promotes natural farming

Indore News: अब महिलाएं सिखा रहीं प्राकृतिक खेती और किचन गार्डन के आधुनिक तरीके, महू से शुरू हुई अनूठी पहल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 21 Apr 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर जिले में कृषि सखियों की पाठशाला के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं सशक्त बन रही हैं। जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है और महिलाएं सक्रिय भागीदारी निभाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

Indore News Krishi Sakhi Pathshala empowers rural women and promotes natural farming
इंदौर में शुरू हुई कृषि पाठशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर जिले में कृषि के क्षेत्र में एक अनूठा बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां पारंपरिक स्कूल की तर्ज पर ‘कृषि सखियों की पाठशाला’ शुरू की गई है। महू जनपद से शुरू हुई इस पहल में स्व-सहायता समूह की महिलाएं ही शिक्षक की भूमिका निभा रही हैं। ये महिलाएं अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती, किचन गार्डन और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित कर रही हैं।

Trending Videos

किचन गार्डन और जैविक खेती का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संध्या सेल्फ हेल्प ग्रुप की अध्यक्ष पवित्रा निनामा ने इस अभियान के तहत पांच गांवों के 100 से अधिक परिवारों को किचन गार्डन विकसित करने के लिए प्रेरित किया है। इस पहल के माध्यम से किसानों को जीवामृत और बीजामृत जैसे जैविक घोल बनाने की विधि सिखाई जा रही है। इसके अलावा, 125 से अधिक खेतों की मिट्टी की जांच भी कराई गई है, ताकि किसान अपनी जमीन की उर्वरता के अनुसार फसल का चयन कर सकें। कोलानी गांव की प्रमिला वसुनिया सहित कई महिलाओं ने अब अपने घर पर ही सब्जियां उगाना शुरू कर दिया है।

पढ़ें: प्रदेश में गर्मी लगातार पकड़ रही जोर, दिन में लू जैसे हालात; अब रात में भी नहीं मिलेगी ठंडक

महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण
यह कृषि पाठशाला केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का जरिया भी बन रही है। जिला प्रबंधक गायत्री राठौड़ के अनुसार, जिले में 34 प्रोड्यूसर कंपनियां सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से महिलाएं गेहूं, मूंग और आलू के उपार्जन व विपणन का कार्य संभाल रही हैं। देपालपुर और महू ब्लॉक में महिलाएं स्वयं अनाज की खरीदी कर उसे मंडी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

100 से अधिक कृषि पाठशालाएं स्थापित
जिला परियोजना प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि यह नवाचार बेहद सफल रहा है और अब तक 50 से अधिक गांवों में 100 से ज्यादा कृषि पाठशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं। इंदौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने भी इस मॉडल की सराहना की है। उनके अनुसार, कृषि सखियों के माध्यम से किसानों को बिना किसी शुल्क के व्यवहारिक जानकारी मिल रही है, जिससे खेती की लागत कम हो रही है और पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed