सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Work on Lokmanya Nagar Bridge begins, railway crossing closed, road closed for one and a half yea

Indore News: लोकमान्य नगर ब्रिज का काम शुरू, रेलवे क्रासिंग बंद, डेढ़ साल के लिए रोड बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 21 Apr 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के लोकमान्य नगर रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज निर्माण शुरू हो गया है। क्रॉसिंग बंद होने से डेढ़ साल तक आसपास की दर्जनों कॉलोनियों के निवासियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा। ब्रिज बनने के बाद शहर पूरी तरह रेलवे क्रॉसिंग मुक्त हो जाएगा।

Indore News: Work on Lokmanya Nagar Bridge begins, railway crossing closed, road closed for one and a half yea
लोकमान्य नगर रेलवे क्रासिंग बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोकमान्य नगर–केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। अब डेढ़ साल तक केसरबाग, विश्राम बाग सहित अन्य कॉलोनियों में जाने के लिए लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ेगा। इस ब्रिज का निर्माण रेलवे विभाग द्वारा किया जा रहा है और इसकी समयसीमा डेढ़ साल निर्धारित की गई है। पिछले दिनों सांसद शंकर लालवानी ने इस ब्रिज का भूमिपूजन किया था।

Trending Videos

यह इंदौर का आखिरी रेलवे क्रॉसिंग था, जहां ब्रिज नहीं बना था। इस क्रॉसिंग पर ब्रिज बनने के बाद इंदौर पूरी तरह रेलवे क्रॉसिंग मुक्त शहर बन जाएगा। वर्तमान में इंदौर में एक साथ चार रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। यह क्रॉसिंग दिन में आठ से दस बार बंद होती थी और वाहन चालकों को यहां पांच से दस मिनट तक इंतजार करना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकमान्य नगर–केसरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर दो लेन का ब्रिज बनाया जा रहा है, जबकि भविष्य की जरूरतों के हिसाब से यहां छह लेन ब्रिज की आवश्यकता है। हालांकि रेलवे विभाग फिलहाल दो लेन ब्रिज के लिए ही सहमत हुआ है। प्रस्तावित ब्रिज की चौड़ाई 10.50 मीटर रखी गई है। यह ब्रिज लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है और इसकी लंबाई करीब 650 मीटर होगी।

ब्रिज के लिए मिट्टी परीक्षण पूरा हो चुका है। अब रेलवे द्वारा नियुक्त एजेंसी ने दोनों ओर खुदाई का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान वाहन चालक डेढ़ साल तक केसरबाग से एबी रोड की ओर नहीं जा सकेंगे। इस मार्ग से जुड़ी 30 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को अब वैशाली नगर और केसरबाग ब्रिज के रास्ते आवागमन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed