फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Nana, brother of State Congress President Jitu Patwari, arrested in Indore.

Indore News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस हिरासत में

Thu, 09 Jul 2026 04:47 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 09 Jul 2026 04:47 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की इंदौर पुलिस द्वारा  हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे सरकार की बदले की कार्रवाई बताया है। नाना पर पूर्व में दो केस दर्ज है।भी नाना को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Indore News: Nana, brother of State Congress President Jitu Patwari, arrested in Indore.
नाना पटवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। है। उन पर दो थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। इससे  प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भ्रष्टाचार और उज्जैन जमीन मामले को लेकर आंदोलन की घोषणा की थी। इसी के चलते सरकार ने बदले की भावना से उनके भाई को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

नाना पटवारी  को लेकर राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इंदौर पुलिस ने बिना सूचना दिए नाना पटवारी को  किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस उन्हें कहां ले गई है, इसकी जानकारी भी परिवार को नहीं दी गई। तनखा ने यह भी लिखा कि इंदौर पुलिस ऐसी परिपाटी न बनाए, जो भविष्य में तकलीफदेह साबित हो।

विज्ञापन

 

जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास और जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में पहले से केस दर्ज हैं। फिलहाल उन्हें ड्रग्स नेटवर्क मामले में हिरासत में लिया गया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने दो ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने नाना से संबंध होना बताया। इसके बाद पुलिस ने नाना को थाने बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व में भी हो चुकी है नाना पटवारी की गिरफ्तारी

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंदौर पुलिस ने नाना पटवारी को गिरफ्तार किया था। उस समय उनकी गिरफ्तारी सात साल पुराने एक मामले में हुई थी, जिसमें वे फरार चल रहे थे। नाना और उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। इसके अलावा, पिछले वर्ष तेजाजी नगर पुलिस ने नाना समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। फरियादी नरेंद्र मेहता का आरोप था कि उनकी जमीन पर धोखे से नाना पटवारी ने कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed