सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News New Colonies Start Property Registry New Guidelines

Indore News: नई गाइड लाइन के साथ इन क्षेत्रों को मिलेगी रजिस्ट्री की सौगात, घर का सपना होगा पूरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sun, 22 Mar 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर पंजीयन विभाग ने रजिस्ट्री की अनुमति के लिए नई कॉलोनियों का प्रस्ताव दिया था, जिन्हें कुछ विसंगतियों के कारण रोक दिया गया था। अब इन्हें अप्रैल से लागू होने वाली नई गाइड लाइन में जोड़ लिया जाएगा। 

Indore News New Colonies Start Property Registry New Guidelines
इंदौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नई गाइड लाइन (2026-2027) लागू होने के साथ ही यह शहर की कई कॉलोनियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगी। नई गाइड लाइन के साथ ही यहां पर रजिस्ट्री की अनुमति भी मिल जाएगी। नई गाइड लाइन के पहले ही इंदौर की प्रॉपर्टी गाइड लाइन में 91 नई कॉलोनियां शामिल हो चुकी हैं। अब अप्रैल में 10 और नई कॉलोनियों को गाइड लाइन में शामिल किया जाएगा और फिर यहां पर भी रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। इसके बाद इन कॉलोनियों में प्लॉटधारक या प्रॉपर्टी लेने वाले रजिस्ट्री करवा सकेंगे।
Trending Videos


फरवरी में इंदौर पंजीयन विभाग ने 101 कॉलोनियों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मुख्यालय से 10 कॉलोनियों में अलग-अलग तरह की विसंगति होने से उन्हें रोक दिया गया था। अब इन्हें अप्रैल से लागू होने वाली नई गाइड लाइन में जोड़ लिया जाएगा। जिन 10 कॉलोनियों को छोड़ा है, उनमें लोकेशन की प्रस्तावित दरों में कुछ विसंगतियां थीं। इसलिए फिलहाल उन्हें छोड़ा गया है। मालूम हो, सितंबर में 101 कॉलोनियों का प्रस्ताव दिया था, जिसमें से 91 को गाइड लाइन में शामिल कर लिया गया है और दस बची हुई हैं। इन्हें शामिल करने से आम लोगों को तो फायदा होगा ही, शासन को भी राजस्व मिलेगा। इन बची हुई कॉलोनियों में अप्रैल में ही 100 से ज्यादा रजिस्ट्री होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अप्रैल में इन 10 कॉलोनी/लोकेशन को मिलेगी मंजूरी
वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति मंजुलता पटेल ने कहा कि यदि सब सामान्य रहा तो नई 10 कॉलोनी को भी अप्रैल में मंजूरी मिल जाएगी। इनमें श्री कन्हैया विहार लिंबोदी, नंदमहल कॉलोनी खजराना, सिद्धि विनायक रेसीडेंसी खजराना, ट्यूलिप पार्क ब्राह्मणखेड़ी, शांति पैराडाइज लीला एस्टेट बारोली, शंकरा निकेतन बारोली, गुरुकृपा रेसीडेंसी गारीपिपल्या, शंकरा निकेतन एक्सटेंशन बारोली, तत्व ग्रीन मुकाता, वरदानिया एस्टेट मांगलिया सड़क शामिल हैं। 

इन कॉलोनियों को मिल गई रजिस्ट्री की अनुमति
91 कॉलोनियों को फरवरी में ही रजिस्ट्री की अनुमति मिल चुकी है। इनमें सिंगापुर इंडस्ट्रियल पार्क, मंगला क्लासिक, रुद्राक्ष आनंद, धन सिटी, हीरा रेसीडेंसी एमवीएस आरंभ, बीसीएम पनास, एसएमजी हिल्स, क्लासिक मिडोस, नवरतन गोल्ड, पार्वती विहार, सार्थक स्क्वेयर, अक्ष नीम पाम, स्कॉय प्रीमियम सिटी, लीफ आइडियल, प्रणाम परिसर, बुल वेल एमिनेंस, मां गिन्नी विलास, श्रीनाथ गंगा सिटी, कृष्णा प्राइड, श्रीनाथ चंदन सिटी, श्री करणी कुंज, लीफ सिटी, ड्रीम कनक कॉरिडोर गोल्ड, शांति एलाइट, शांति सॉलिटेयर, पीएम एलाइट, विमल श्री हिल्स, दीप चित्रा पार्क, श्रीकृपा ग्रीन्स, प्रकृति विहार-बाल्याखेड़ी, श्री स्वस्तिक बिजनेस पार्क, स्काय मेगासिटी, शांति विहार एक्सटेंशन, पार्वती पार्क, वर्धमान आईरिश कॉरिडोर, अलक्क्षा कॉरिडोर बी, ल्यूमिनस कॉरिडोर-3 व अहाना रेसीडेंसी सहित अन्य कॉलोनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed