Smriti weds Palash: महाराष्ट्र के सांगली में फेरे लेंगे पलाश-मंधाना, मुंबई में रिसेप्शन; कई सेलेब होंगे शामिल
पलाश भी संगीत से जुड़े है। वे कुछ फिल्मों में संगीत दे चुके है। पलक जब दिल की बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए शो करती थी तो उसमें पलाश भी शामिल होते थे। बाद में वे फिल्म निर्देशन क्षेत्र से भी जुड़ गए। पलाश की स्कूली शिक्षा इंदौर से ही हुई है।
विस्तार
महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। 23 नवंबर को दोनों विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के आमंत्रण कार्ड इंदौर में मुछाल परिवार के रिश्तेदारों व मेहमानों को भी बंटे हैं। शादी और उसके बाद होने वाली पार्टी सांगली में होगी।
शादी के बाद इंदौर में रिसेप्शन देने की योजना अभी मुछाल परिवार ने नहीं बनाई है। बताया जा रहा है कि पलाश व स्मृति शादी के बाद एक पार्टी मुंबई में दे सकते हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे और क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। पलाश बाॅलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुछाल के भाई हैं और वे खुद फिल्म निर्देशक भी हैं।
पिछले दिनों जब स्मृति इंदौर में महिला विश्व कप का मैच खेलने आई थी। तब पलाश भी इंदौर में थे। उन्होंने तब कहा था कि इंदौर उनके दिल में बसता है और जल्दी ही स्मृति इंदौर की बहू बनेगी। पलाश इन दिनों राजू बैंड वाला फिल्म बना रहे हैं। जिसमे पंचायत में काम कर चुके कलाकार चंदन राय मुख्य भूमिका में है।
ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधने जा रहीं धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना? पलाश मुच्छल के साथ शादी का कार्ड वायरल
पलक के साथ शो देते थे पलाश
पलाश भी संगीत से जुड़े हैं। वे कुछ फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। पलक मुछाल जब दिल की बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए शो करती थी तो उसमें पलाश भी शामिल होते थे। बाद में वे फिल्म निर्देशन क्षेत्र से भी जुड़ गए। पलाश की स्कूली शिक्षा इंदौर से ही हुई है। वे सपना संगीता क्षेत्र में रहते थे। स्मृति तीन साल पहले पलक की शादी में भी शामिल हुई थी। उसके बाद ही पलाश और स्मृति का रिश्ता चर्चा में आया था।