{"_id":"691ee7392a611755a502b48a","slug":"south-remakes-movies-turned-into-bollywood-flops-shehzada-bhola-deva-vikram-vedha-lavayapa-2025-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन की 'भोला' से लेकर ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' तक, साउथ की ये रीमेक बॉलीवुड में रही फ्लॉप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अजय देवगन की 'भोला' से लेकर ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' तक, साउथ की ये रीमेक बॉलीवुड में रही फ्लॉप
बॉलीवुड में अक्सर साउथ की फिल्मों के रीमेक बनते हैं। कई बार यह फिल्में इतनी कामयाब हो जाती हैं कि कमाई के मामले में ये ओरिजिनल फिल्म को पीछे छोड़ देती हैं। आज हम उन बॉलीवुड फिल्मों की बात करेंगे जो साउथ की कामयाब फिल्मों की रीमेक हैं। हालांकि यह फिल्में बॉलीवुड में फ्लॉप रहीं।
2 of 6
शहजादा
- फोटो : सोशल मीडिया
शहजादा
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'शहजादा' (2023) में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपुरमुलु' (अल्लू अर्जुन वाली) पर आधारित थी। यह फिल्म उस तरह से नहीं चल पाई जैसे इसने साउथ में परफॉर्म किया था। दर्शकों को तेलुगु मूवी में अल्लू अर्जुन का अभिनय और म्यूजिक पसंद आया लेकिन 'शहजादा' को दर्शकों ने नकार दिया।
3 of 6
विक्रम वेधा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम वेधा
'विक्रम वेधा' (2022) में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में थे। यह फिल्म 2017 की तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' का रीमेक थी। दोनों फिल्मों के निर्देशक एक ही थे। जहां साउथ में यह फिल्म अच्छी चली, वहीं बॉलीवुड में यह फ्लॉप रही। बताया जाता है कि रीमेक में असली फिल्म जैसी ओरिजनलिटी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भोला
- फोटो : सोशल मीडिया
भोला
दावा किया जा रहा था कि अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म 'भोला' (2023), हिट साबित होगी। हालांकि लोकेश कनगराज की तमिल फिल्म 'कैथी' से प्रेरित इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। 'भोला' को वाइल्ड एक्शन फिल्म बताया गया था। जानकारों के मुताबिक इसमें स्टंट अच्छे थे लेकिन असली सस्पेंस की कमी थी।
विज्ञापन
5 of 6
देवा में नजर आएंगे शाहिद
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
देवा
शाहिद कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'देवा' 31 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' की रीमेक थी। बॉलीवुड में यह फिल्म फ्लॉप रही। देवा देखने में मजेदार थी, लेकिन स्क्रीनप्ले मजबूत नहीं था। फिल्ममेकर ने इसके आखिरी सीन को बदल दिया जबकि दर्शक इसकी तुलना ओरिजिनल फिल्म से करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।