इस वीकएंड होगा एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
Friday OTT Releases: इस बार वीकएंड पर मनोरंजन का मजा कई गुना बढ़ने वाला है। ओटीटी पर शुक्रवार को कई कमाल की फिल्में और सीरीज जो दस्तक देने वाली हैं। जानिए इस रिपोर्ट में...
विस्तार
सिनेमा जगत में शुक्रवार का अपना महत्व है। नई फिल्में ज्यादातर इस दिन रिलीज होती हैं। वहीं, ओटीटी पर भी शुक्रवार को ज्यादातर दिलचस्प सीरीज और फिल्में शुक्रवार को दस्तक देती हैं। नवंबर के तीसरे शुक्रवार यानी 21 नवंबर को कई फिल्में और सीरीज आ रही हैं, जो आपका वीकएंड बेहद खास बना देंगी। पढ़िए क्या-क्या है इस बार पिटारे में?
'डाइनिंग विद द कपूर्स'
बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कपूर परिवार का सिनेमा जगत में काफी योगदान रहा है और अब तक जारी है। इस परिवार की डॉक्यूमेंट सीरीज शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। दरअसल, फिल्म जगत की नामी हस्तियों के बारे में जानने को दर्शक हमेशा उत्सुक रहे हैं। इससे पहले यश चोपड़ा और रोशन परिवार की डॉक्यू सीरीज रिलीज हुईं और काफी पसंद की गईं। अब दर्शक कपूर परिवार के बारे में अनसुने और अनजाने किस्से डॉक्यू सीरीज के जरिए जान सकेंगे। सीरीज का नाम है, 'डाइनिंग विद द कपूर्स'। जैसा कि सीरीज का नाम है, इसमें डाइनिंग टेबल पर इस परिवार की गपशप, खानपान के शौक के अलावा कई अन्य रोचक बातें दर्शक जान पाएंगे। यह 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
'द फैमिली मैन सीजन 3'
दर्शक दिल थामकर जिस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं वह मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन है। लंबे इंतजार के बाद आखिर यह सीरीज दस्तक दे रही है। दर्शक 21 नवंबर से इसे प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। इस सीरीज में श्रीकांत तिवारी एक बड़े मिशन पर हैं, लेकिन उन्हें अपने ही देश की इंटेलिजेंस यूनिट और दो नए दुश्मनों से निपटना पड़ता है।
'होमबाउंड'
प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री बनी फिल्म 'होमबाउंड' भी सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दर्शकों के लिए आ रही है। इसे दर्शक 21 नवंबर से देख सकेंगे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह दो दोस्तों की दिल छू लेने वाली कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर जैसे सितारे हैं।
'द बंगाल फाइल्स'
विवेक अग्निहोत्री निर्देशित यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इस सप्ताह से यह ओटीटी पर भी उपस्थिति दर्ज करा रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी सहित कई सितारे हैं। यह फिल्म 21 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
'जिद्दी इश्क'
अदिति पोहनकर, सुमित व्यास और परमब्रत चटर्जी अभिनीत सीरीज 'जिद्दी इश्क' भी इस फ्राइडे की ओटीटी रिलीज लिस्ट में शामिल है। जैसा कि इस सीरीज के नाम से ही साफ है, यह एक इंटेस रोमांटिक लव स्टोरी सीरीज है। इसमें मेहुल (अदिति पोहनकर) नाम की युवती को अपने टीचर (शेखर दा) पर क्रश हो जाता है। 'जिद्दी इश्क' जियो हॉटस्टार पर 21 नवंबर से स्ट्रीम होगी।
'द डेथ ऑफ बनी मुनरो'
यह एक ब्लैक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें मैट स्मिथ और राफेल मैथे हैं। सीरीज निक केव के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है। यह एक सेल्स मेन पर आधारित सीरीज है, जो एडिक्टेड है। वह घर-घर जाकर ब्यूटी प्रोडक्ट बेचता है। अपनी पत्नी की आकस्मिक मौत के बाद वह अपने नौ साल के बेटे के साथ दक्षिणी इंग्लैंड में रोड ट्रिप पर निकलता है।
वन शॉट विद एड शीरन
इसमें सिंगर व एक्टर एड शीरन की यात्रा को दिखाया गया है। इसकी अवधि करीब एक घंटे है। फिलिप बैरेंटिनी ने इसका डायरेक्शन किया है। इस एक घंटे के शो में एड शीरन न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर अपने सबसे हिट गाने दिखेंगे। इसे 21 नवंबर पर नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
'ट्रेन ड्रीम्स'
यह एक हिस्टोरिकल सीरीज है, जिसमें जोएल एडगर्टन और फेलिसिटी जोन्स हैं। यह डेनिस जॉनसन के पसंदीदा नॉवेल पर आधारित है। 20वीं सदी के बीच की शुरुआत में सेट इस ड्रामा फिल्म में रॉबर्ट ग्रेनियर की जिंदगी को दिखाया गया है। वह एक रेलवे वर्कर है और बहुत जिंदादिली और खूबसूरती से जिंदगी जीता है। यह भी 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।