फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर में बारिश ने किया मौसम सुहावना, मौसम विभाग ने की बड़ी घोषणा

Fri, 22 Aug 2025 01:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 22 Aug 2025 01:37 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में पिछले एक सप्ताह से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। बीते 48 घंटों में आधा इंच बरसात हुई। बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन
indore news rain update: drizzle continues, temperature drops in city
इंदौर में तेज बारिश। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में पिछले एक सप्ताह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को पूरे दिन कभी फुहारें तो कभी 1-2 मिनट की हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह से भी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को रातभर पानी गिरता रहा। पिछले 48 घंटों में आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे इस सीजन की कुल बारिश का आंकड़ा लगभग 23 इंच तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।


यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर में पहली बार देह दान करने पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर, मेडिकल काॅलेज को सौंपी देह
indore news rain update: drizzle continues, temperature drops in city
बारिश में भीगते स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंडक
पिछले 24 घंटों में दिन का अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य स्तर पर है। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना और ठंडक भरा हो गया है।
indore news rain update: drizzle continues, temperature drops in city
बारिश में वाहन भी खूब फंस रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
प्रदेश में तीन मौसम प्रणाली सक्रिय
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि फिलहाल मध्यप्रदेश में तीन प्रमुख मौसम प्रणाली सक्रिय हैं।
1. एक मानसून ट्रफ दतिया और सीधी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
2. दूसरी ट्रफ मध्यप्रदेश के मध्य हिस्से से गुजर रही है।
3. वहीं, दक्षिणी भाग में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है।
इन सिस्टमों के असर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। हालांकि, इंदौर और आसपास के क्षेत्रों पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed