सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Raja Raghuvanshi's family members stated that Sonam was granted bail quickly, which emboldened Si

केतन हत्याकांड: राजा रघुवंशी के परिजनों ने कहा- सोनम की जल्दी जमानत हो गई, इसलिए बढ़ी सिया की हिम्मत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 25 Jun 2026 10:55 PM IST
सार

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूंज अब पुणे के चर्चित मंगेतर हत्याकांड तक पहुंच गई है। राजा के परिजनों ने दोनों मामलों में समानता बताते हुए आरोप लगाया है कि सोनम रघुवंशी को मिली जमानत ने ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन
Indore News: Raja Raghuvanshi's family members stated that Sonam was granted bail quickly, which emboldened Si
सोनम और उमा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के परिजनों ने पुणे के चर्चित मंगेतर हत्याकांड को शिलांग में हुई राजा की हत्या के आरोपियों से जोड़ा है। उनका कहना है कि सिया की हिम्मत इसलिए बढ़ी क्योंकि सोनम रघुवंशी की जल्दी जमानत हो गई। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि सिया गोयल छोटी सोनम है। उसके चाल-चलन सोनम जैसे हैं। उसके हाव-भाव में भी सोनम की झलक है।

विज्ञापन

 

जिस तरह सोनम ने शिलांग ले जाकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर उसे खाई में फेंक दिया था, उसी तरह सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने पहाड़ से मंगेतर केतन को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम की तरह सिया ने भी दो-तीन बार अपने मंगेतर को मारने की कोशिश की थी। सोनम ने पिछले साल जून में अपने प्रेमी राज कुशवाह के तीन साथियों के साथ मिलकर चाकू से राजा रघुवंशी की हत्या की थी और उसे खाई में फेंक दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मनाक: चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा, गर्म तार से दागा; वो चीखता रहा पर नहीं रुके गांववाले

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता होने के दस दिनों बाद राजा का शव शिलांग पुलिस को खाई में मिला था, जबकि हत्या के बाद सोनम इंदौर आकर एक फ्लैट किराए पर लेकर छिप गई थी। शिलांग पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाकर सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सोनम को शंका थी कि वह कभी भी पकड़ी जा सकती है। इस कारण वह इंदौर से कार किराए पर लेकर उत्तर प्रदेश की ओर रवाना हो गई थी। पुलिस ने उसे गाजीपुर से गिरफ्तार किया था।फिलहाल सोनम जमानत पर जेल से रिहा हो चुकी है और शिलांग में है। मेघालय सरकार ने उसकी जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed