सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The Municipal Commissioner had granted permission for a fair at Karbala Ground, but the Mayor rev

Indore News: निगमायुक्त ने दी अनुमति, महापौर ने की निरस्त; जानें क्या है कर्बला मेले पर नया विवाद?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 26 Jun 2026 12:11 AM IST
सार

इंदौर में कर्बला मैदान पर मेले के आयोजन को लेकर नगर निगम में ही मतभेद खुलकर सामने आ गए। एक ओर निगमायुक्त ने आयोजकों को मेले की अनुमति दे दी, वहीं मेयर-इन-काउंसिल ने वर्चुअल बैठक कर इस अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
Indore News: The Municipal Commissioner had granted permission for a fair at Karbala Ground, but the Mayor rev
कर्बला मैदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कर्बला मेले की अनुमति को लेकर निगमायुक्त और महापौर के बीच तालमेल की कमी नजर आई। मेले की जमीन का केस जीतने के बाद इस जमीन पर नगर निगम का स्वामित्व है। हर साल ताजिए ठंडे करने के बाद मैदान में मेला लगाया जाता था। इस साल मेले की अनुमति महापौर की ओर से नहीं दी गई थी। फिलहाल महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर से बाहर हैं।

विज्ञापन

इस बीच आयोजकों ने निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात की और मेले की अनुमति ले ली। इसे लेकर देर शाम महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें धोबी घाट पर मेले की अनुमति निरस्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। परिषद ने स्पष्ट किया कि स्थल पर केवल ताजिए ठंडे करने की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन

महापौर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी कि ताजिए ठंडे करने के साथ मेले के आयोजन की भी अनुमति दे दी गई है। इसके बाद मामले की समीक्षा के लिए विशेष बैठक बुलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पिछले वर्ष के अनुभवों पर चर्चा हुई, जिसमें पाया गया कि आयोजकों ने अनुमति की शर्तों का पालन नहीं किया था। साथ ही मेले से संबंधित निर्धारित राशि भी नगर निगम में जमा नहीं कराई गई थी।

इन परिस्थितियों को देखते हुए मेयर-इन-काउंसिल ने सख्त रुख अपनाते हुए मेले की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया। परिषद ने कहा कि धोबी घाट पर केवल धार्मिक परंपरा के तहत ताजिए ठंडे करने की अनुमति दी जाएगी।

उधर, शाम को निगमायुक्त से अनुमति मिलने के बाद कर्बला इंतजामिया कमेटी ने मौके पर मेले की तैयारियां शुरू कर दी थीं। आपको बता दें कि कर्बला मैदान में एक हनुमान प्रतिमा पेड़ के नीचे स्थापित है और वहां एक चबूतरा भी बना हुआ है। हर मंगलवार को वहां आरती होती है। मेले के दौरान जब मंगलवार पड़ता था, तब विवाद की स्थिति पैदा हो जाती थी। लगभग दस वर्ष पहले दो बार धारा 144 लागू कर प्रशासन ने मेला स्थल खाली कराकर पूजा संपन्न कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed