सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Rare white deer with pink eyes born at Indore Zoo; unique color due to melanin deficiency.

Indore News: इंदौर चिड़ियाघर में जन्मा गुलाबी आंखों वाला दुर्लभ सफेद हिरण,मेलेनिन की कमी से मिला अनोखा रंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 11 Jun 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर चिड़ियाघर में एक दुर्लभ अलबीनो हिरण के शावक का जन्म हुआ है। पूरी तरह सफेद रंग और गुलाबी आंखों वाला यह नन्हा मेहमान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में मेलेनिन की कमी के कारण ऐसा दुर्लभ रंग दिखाई देता है।

Indore News: Rare white deer with pink eyes born at Indore Zoo; unique color due to melanin deficiency.
दुर्लभ सफेद हिरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के चिड़ियाघर में एक दुर्लभ और आकर्षक सफेद हिरण के शावक का जन्म हुआ है। जन्म के साथ ही यह नन्हा मेहमान अपनी अनोखे रंग और गुलाबी आंखों के कारण चिड़ियाघर का नया आकर्षण बन गया है। आम हिरणों की तुलना में इसका रंग पूरी तरह सफेद है, जबकि इसकी आंखें हल्के गुलाबी रंग की दिखाई देती हैं|

 

जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि सामान्यतः फीमेल हिरण का रंग गेहुंआ तथा मेल हिरण का रंग गहरा काला होता है। इनके शावक का रंग आमतौर पर माता-पिता के रंगों से मिलता-जुलता होता है, लेकिन इस बार जन्मा शावक पूरी तरह सफेद है। इसे अलबीनो हिरण कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में मेलेनिन नामक रंगद्रव्य की कमी के कारण ऐसा दुर्लभ रंग दिखाई देता है। यही कारण है कि इसकी आंखों में भी गुलाबी आभा नजर आती है।चिड़ियाघर प्रबंधन के अनुसार शावक पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी विशेष देखभाल की जा रही है। इस नए मेहमान के जन्म के साथ ही इंदौर चिड़ियाघर में हिरणों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। सफेद हिरण की दुर्लभता को देखते हुए इसे देखने के लिए आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में भी खास उत्साह देखा जा रहा है। फिलहाल हिरण के स्वास्थ्य पर डाॅक्टर निगरानी रखे हुए है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed