फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Saint staying in Indore for Chaturmas passes away; last rites performed in a public garden.

Indore News: चातुर्मास के लिए इंदौर में रुके जैन संत का निधन, सार्वजनिक उद्यान में किया अंतिम संस्कार

Wed, 12 Aug 2026 12:58 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 12 Aug 2026 12:58 PM IST
सार

इंदौर के केसरबाग में चातुर्मास के लिए रुके 80 वर्षीय जैन संत का निधन होने के बाद अनुयायियों ने सार्वजनिक उद्यान में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह जब उद्यान में चिता जलती दिखाई दी तो रहवासियों में नाराजगी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन
Indore News: Saint staying in Indore for Chaturmas passes away; last rites performed in a public garden.
इंदौर में जैन संत का निधन, सार्वजनिक बगीचे में अंतिम संस्कार - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में चातुर्मास के लिए रुके वृद्ध जैन संत का निधन हो गया और अनुयायियों ने केसरबाग के विद्यासागर उद्यान में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इससे कॉलोनी के दूसरे परिवारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बगीचे में रोज महिलाएं और बच्चे जाते हैं और सुबह ट्रैक पर भी लोग टहलने आते हैं।

विज्ञापन


कुछ रहवासियों ने इसका विरोध भी जताया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और विवाद शांत करने की कोशिश की। यह भी पता चला है कि निधन के बाद जैन संत का अंतिम संस्कार उद्यान में करने के लिए समाज के लोग आवेदन देने थाने भी गए थे, लेकिन सार्वजनिक उद्यान का हवाला देते हुए पुलिस अफसरों ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद सुबह उद्यान में ही जैन संत की अंत्येष्टि कर दी गई। उद्यान नगर निगम का है। इस कारण अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी रहवासियों ने नगर निगम अधिकारियों को भी दी है।
विज्ञापन

 

पंद्रह दिन पहले जैन समाज के संत चातुर्मास के लिए केसरबाग में रुके थे। 80 वर्षीय संत की तबीयत खराब थी। बुधवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। समाज के लोगों ने मुक्तिधाम के बजाय कॉलोनी के बगीचे में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब उद्यान में लोगों ने चिता जलती देखी तो पुलिस और नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी। अफसरों के पहुंचने तक अंतिम संस्कार की क्रिया संपन्न हो चुकी थी। समाजजनों ने कहा है कि चिता ठंडी होने के बाद वे उद्यान के हिस्से को साफ करवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed