{"_id":"6a06e555dfd3fcb2e80967dd","slug":"indore-news-school-summer-camp-hostel-warden-arrested-pocso-act-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बॉयज हॉस्टल में पानी लेने गई छात्रा से छेड़छाड़, ABVP कार्यकर्ता और परिजन पहुंचे, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बॉयज हॉस्टल में पानी लेने गई छात्रा से छेड़छाड़, ABVP कार्यकर्ता और परिजन पहुंचे, जमकर हुआ हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Fri, 15 May 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक स्कूल के समर कैंप के दौरान 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की सूचना पर परिजनों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैंपस में जमकर हंगामा किया।
हॉस्टल में परिजन ने जमकर हंगामा किया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में आयोजित समर कैंप के दौरान 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार देर रात स्कूल परिसर में भारी हंगामे और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तुरंत हॉस्टल पहुंचा और महिला पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पीड़ित छात्रा के साथ-साथ हॉस्टल के अन्य स्टाफ से भी विस्तृत पूछताछ की।
इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बॉयज हॉस्टल के वॉर्डन विनोद शर्मा को अपनी हिरासत में ले लिया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी वॉर्डन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार देर रात जब पुलिस की टीम दबिश देने हॉस्टल पहुंची थी, तब आरोपी वॉर्डन वहां से भागने में सफल रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार सुबह उसे धरदबोचा।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा मूल रूप से रतलाम की रहने वाली है और वह इस समर कैंप में भाग लेने के लिए इंदौर आई थी। वॉर्डन द्वारा की गई इस घिनौनी और आपत्तिजनक हरकत के बाद डरी हुई छात्रा ने अपने परिजनों को फोन पर पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद छात्रा के स्थानीय परिचित और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूल कैंपस पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा शुरू कर दिया। मामले के तूल पकड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस की वरिष्ठ टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
छोटी बहन के साथ समर कैंप में आई थी छात्रा
राजेंद्र नगर थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित नाबालिग छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ इस समर कैंप का हिस्सा बनने आई थी। यह समर कैंप विगत 3 मई से लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न शहरों से आए लगभग 18 छात्राएं और 36 छात्र शामिल होकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र और छात्राओं के ठहरने के लिए परिसर में ही अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था की गई थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि 13 मई की शाम को गर्ल्स हॉस्टल में अचानक पानी समाप्त हो गया था, जिसके बाद पीड़ित छात्रा पानी की बोतल लेकर पास ही स्थित बॉयज हॉस्टल की तरफ गई थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान सूनेपन का लाभ उठाकर आरोपी वॉर्डन विनोद शर्मा ने उसे दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।
अन्य छात्राओं ने भी की छेड़छाड़ की शिकायत
इस घटना के अगले दिन जब हॉस्टल में रहने वाली कुछ अन्य छात्राओं के बीच आपस में बातचीत हुई, तो कुछ और लड़कियों ने भी वॉर्डन विनोद शर्मा के व्यवहार और उसकी संदिग्ध हरकतों को लेकर शिकायत की। अन्य छात्राओं की बातें सुनकर पीड़ित लड़की का हौसला बढ़ा और उसने तुरंत मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी दी। घबराए परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बिना समय गंवाए कैंपस में दस्तक दी और कानूनी कार्रवाई शुरू की। वर्तमान में पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी वॉर्डन से गहन पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने स्कूल प्रशासन और समर कैंप के आयोजकों को नोटिस जारी कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जवाब मांगा है। पुलिस टीम अन्य छात्राओं की काउंसिलिंग कर उनके भी बयान दर्ज कर रही है ताकि मामले की तह तक जाया जा सके।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X