{"_id":"69f61c5c6326a9d8660c5088","slug":"indore-news-severe-storm-and-rain-in-madhya-pradesh-cause-fire-outbreaks-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: आफत बनकर आई आंधी और बारिश, कई जिलों में फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: आफत बनकर आई आंधी और बारिश, कई जिलों में फसलें बर्बाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sat, 02 May 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: मध्य प्रदेश में अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। रायसेन और बैतूल जिलों में आंधी के कारण भड़की आग से दर्जनों मकान और जलकर राख हो गए, वहीं शिवपुरी और बालाघाट में पेड़ गिरने से कई लोग घायल हुए हैं।
इंदौर में तो अभी भी गर्मी के तेवर तेज हैं।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है, लेकिन इसी बीच मौसम में आए अचानक बदलाव ने प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की घटनाओं ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया है। इस बीच शनिवार को कई जिलों में तापमान में भी राहत मिली। इंदौर में पारा 40 डिग्री, भोपाल में 39.8, ग्वालियर में 38.3, उज्जैन में 40.8 और जबलपुर में 38.8 डिग्री पर आ गया। सबसे अधिक तापमान रायसेन में 42.8 दर्ज किया गया।
भोपाल में झमाझम
शनिवार को दोपहर के समय राजधानी भोपाल में झमाझम बारिश हुई, जबकि रायसेन जिले के कई गांवों में तेज आंधी का प्रकोप देखा गया। रायसेन के छुछार गांव में स्थित हरशिव वेयरहाउस की टीन की छत हवा में उड़ गई। गौरतलब है कि 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में सरकारी मूंग का भंडारण किया गया है। इसके अलावा बरेली और बाड़ी क्षेत्र में किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ा है। सीहोर जिले के इछावर, बोरदी, झालकी और भाऊखेड़ी में भी आंधी के साथ पानी गिरा। बोरदी में विनायक वेयरहाउस के बाहर 2 किलोमीटर तक कतार में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल बारिश की वजह से भीग गई। बालाघाट में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश से नगर पालिका परिसर में लगा एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक बाइक दब गई। सीहोर के श्यामपुर रोड पर जाखाखेड़ी में पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित हुआ। वहीं ब्यावरा में आंधी के कारण दुकानों के फ्लैक्स उड़ गए और पिपरिया में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।
हरदा और रायसेन में आंधी के बाद आग का कहर
हरदा जिले में तेज आंधी के कारण कई मकानों के टीन शेड उड़ गए और अनेक स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिर गए। यहां नए बस स्टैंड पर बन रही 10 करोड़ रुपए की लागत वाली बिल्डिंग की टीन की बाउंड्री वॉल भी उखड़ गई। विक्रमपुर गांव में एक खेत की नरवाई में लगी आग तेज हवाओं के कारण दो झोपड़ियों तक पहुंच गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। रायसेन जिले में भी स्थिति काफी गंभीर रही, जहां सांची के आलमखेड़ा गांव में आंधी की वजह से नरवाई की आग तेजी से फैल गई। इस अग्निकांड की चपेट में आने से 6 मकान पूरी तरह जल गए और 5 बेगुनाह पशुओं की झुलसने से मौत हो गई। आग की इस घटना में एक ट्रैक्टर, 100 क्विंटल से ज्यादा गेहूं, कृषि यंत्र और अन्य घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
शिवपुरी में आंधी से कई लोग घायल और वाहन क्षतिग्रस्त हुए
शिवपुरी जिले के फतेहपुर इलाके में अचानक आई आंधी की वजह से बड़ा हादसा हुआ। छत पर खड़ी 16 वर्षीय किशोरी अनुरती और रामदेवी लोधी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर घायल हो गईं। शहर के पोलो ग्राउंड में दीवार गिरने से बृजेंद्र उर्फ गोलू, गिरजेश चंद्र आचार्य और एक अन्य युवक मलबे के नीचे दब गए। इन सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस स्टैंड पर हवा में उड़कर आई किसी वस्तु के लगने से बादल आदिवासी नामक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है। शहर के माधव चौक पर नीम का पेड़ गिरने से दो बाइक और एक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेड़ कार के ऊपर जा गिरा।
बैतूल में भड़की चिंगारी ने 15 मकानों को किया खाक
बैतूल जिले के बर्राढाना गांव में आंधी की वजह से एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आंधी के दौरान खाना बनाते समय उठी एक मामूली चिंगारी हवा के झोंकों से भड़क गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और 15 से अधिक मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में कई मवेशी बुरी तरह झुलस गए और वहां खड़े दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X