फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Smuggler brought in a kilogram of gold plated with silver; two airport and customs employees were

Indore News: एक किलो सोने पर चांदी का पानी चढ़ाकर लाया था तस्कर, एयरपोर्ट व कस्टम के दो कर्मचारी थे शामिल

Thu, 06 Aug 2026 08:00 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 06 Aug 2026 08:00 AM IST
सार

आबूधाबी से इंदौर के बीच शुरू हुई सीधी उड़ान के जरिए चल रहे सोने की तस्करी के संगठित नेटवर्क का राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तस्कर के साथ सराफा व्यापारी, कस्टम कर्मचारी, एयरलाइंस कर्मचारी और ड्राइवर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Indore News: Smuggler brought in a kilogram of gold plated with silver; two airport and customs employees were
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूधाबी से इंदौर के लिए शुरू हुई सीधी उड़ान में सोने की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश कर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तस्कर के अलावा सराफा व्यापारी, कस्टम कर्मचारी, एयरलाइंस कर्मचारी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

तस्कर एक किलो सोने के कड़े बनाकर लाया था। उस पर चांदी की परत चढ़ाई गई थी। एयरलाइंस के कर्मचारी वासुदेव बरनाले ने कस्टम जांच से पहले ही वह कड़ा तस्कर गोविंद पोरवाल से ले लिया और एयरपोर्ट के बाहर खड़े सराफा कारोबारी संजय मुंजे को सौंप दिया।

विज्ञापन



डीआरआई की टीम एयरपोर्ट के बाहर भी तैनात थी। जैसे ही एक किलो सोने की डिलीवरी हुई, टीम ने उसे धर दबोचा। सप्ताह में चार दिन संचालित होने वाली इस उड़ान के जरिए आरोपी पहले भी तस्करी कर चुके थे, लेकिन आबूधाबी से सोना लाने वाले तस्कर के पास से अधिकारियों को कभी कुछ नहीं मिला। दरअसल, तस्कर उड़ान से उतरने के बाद एयरोब्रिज पर ही सोना एयरलाइंस के कर्मचारी को दे देता था। सराफा व्यापारी संजय मुंजे हर बार तस्करी का सोना लाने के एवज में कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यात्रियों का रिकॉर्ड खंगाला

इस उड़ान में सोने की तस्करी की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने यात्रियों का रिकॉर्ड खंगाला। पोरवाल पर पहले से ही शक था, लेकिन उसके पास से कभी सोना नहीं मिला। इस बार टीम ने उससे जुड़े पूरे नेटवर्क का भी पता लगाया। एक टीम एयरपोर्ट के बाहर तैनात की गई और बरनाले द्वारा एक किलो सोने की डिलीवरी देने तक इंतजार किया गया।


 

आयात शुल्क से बचने के लिए तस्करी

खाड़ी देशों का सोना अच्छी गुणवत्ता का होने के साथ अपेक्षाकृत सस्ता भी होता है। इसके अलावा वहां और भारत के बीच कीमतों में भी अंतर रहता है। भारत में खाड़ी देशों से सोना लाने पर भारी आयात शुल्क देना पड़ता है। इसी शुल्क से बचने के लिए तस्करों की मदद से अवैध रूप से सोना भारत लाया जाता है, जिससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed