फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The journey from Indore to Ujjain via the six-lane highway will take 40 minutes; service lanes will be

Indore: 40 मिनट में पूरा होगा छहलेन हाइवे पर इंदौर से उज्जैन का सफर, शहरी हिस्से में सर्विस लेन मिलेगी

Thu, 06 Aug 2026 12:56 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 06 Aug 2026 12:56 PM IST
सार

सिंहस्थ मेले से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच बन रहा 48 किलोमीटर लंबा छह लेन मार्ग लगभग तैयार हो जाएगा। सड़क के अधिकांश हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच का सफर घटकर महज 35 से 40 मिनट का रह जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: The journey from Indore to Ujjain via the six-lane highway will take 40 minutes; service lanes will be
इंदौर उज्जैन छह लेन मार्ग - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर से उज्जैन के बीच तैयार हो रहे छह लेन मार्ग का काम सिंहस्थ मेले के शुरू होने से लगभग एक साल पहले ही पूरा हो जाएगा। 48 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के अधिकांश हिस्सों में काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


इंदौर में छह लेन ब्रिज की भुजाएं पूरी होने के बाद अब छह लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पिछले दिनों इसके निर्माण में बाधक बने कई निर्माणों को भी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने हटाया था। इंदौर और उज्जैन के शहरी क्षेत्रों में इस मार्ग पर सर्विस लेन भी बनाई जाएगी, ताकि हाईवे पर चलने वाले वाहनों की गति प्रभावित न हो। यह सड़क बनने के बाद इंदौर से उज्जैन का सफर 35 से 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। वर्तमान में दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में लगभग एक घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन

 

इस सड़क का भूमिपूजन छह माह पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। सिंहस्थ मेले के दौरान सबसे अधिक यातायात का दबाव इंदौर-उज्जैन मार्ग पर रहने की संभावना है। इसी कारण इस सड़क को छह लेन बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


48 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर तीन बड़े और आठ छोटे पुल भी बनाए जा रहे हैं। सांवेर और उज्जैन में बन रहे पुलों का निर्माण कार्य अभी जारी है। इस सड़क के लिए कराए गए ट्रैफिक सर्वे के अनुसार प्रतिदिन 60 हजार से अधिक वाहन इस मार्ग का उपयोग करेंगे।

 

सिंहस्थ मेले के समय इस सड़क पर सबसे अधिक यातायात रहेगा। हालांकि, इंदौर से उज्जैन के लिए गांधी नगर से एक ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा इंदौर से देवास होते हुए उज्जैन जाने का विकल्प भी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध रहेगा। उज्जैन से देवास के बीच की सड़क को भी फोर लेन किया गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स भी देना होगा। वर्तमान में 48 किलोमीटर के इस मार्ग पर दो टोल नाके हैं। सड़क के छह लेन बनने के बाद टोल टैक्स की दरों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed