{"_id":"69f0b525ebf347d83109937c","slug":"indore-news-temperature-drops-by-one-degree-providing-minor-relief-from-heatwave-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड फिर लुढ़का पारा, अगले 48 घंटे इंदौर के लिए बहुत अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड फिर लुढ़का पारा, अगले 48 घंटे इंदौर के लिए बहुत अहम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: इंदौर में पिछले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दो-तीन दिनों में पारा 39 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है।
इंदौर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच पिछले चौबीस घंटों के दौरान दिन और रात के पारे में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। इस बदलाव से नागरिकों को चिलचिलाती गर्मी से आंशिक राहत मिली है। हालांकि राहत के बावजूद दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे के मध्य सूर्य की तेज तपिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया और मंगलवार को भी लोग तीखी धूप के कारण हलाकान नजर आए। मंगलवार को दिन का पारा 41.2 डिग्री पर आ गया, वहीं सोमवार रात का पारा 24.9 डिग्री रहा।
43 डिग्री में झुलसा शहर, अब थोड़ी राहत
इससे पूर्व रविवार को शहर में भीषण गर्मी के साथ लू का तीव्र प्रभाव देखा गया था। उस दिन अधिकतम तापमान इस सीजन के उच्चतम स्तर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रात्रि के समय भी उमस और गर्मी ने बेचैनी बढ़ाई थी और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्व में ही तापमान कम होने की संभावना जताई थी।
सोमवार से गिरा पारा
सोमवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे यह 42 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सामान्य से अब भी एक डिग्री अधिक है। इसी तरह रात के तापमान में भी मामूली कमी आई और यह 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है।
आगे और राहत मिलेगी
मंगलवार सुबह से ही धूप की तीव्रता बढ़ने के साथ एक बार फिर गर्मी का असर तेज दिखा, हालांकि दिन का पारा 41.2 डिग्री पर आ गया। वहीं रात का पारा 24.9 डिग्री रहा और लोगों को रात में गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों में पारे में और गिरावट आने की उम्मीद है जिसके बाद तापमान उनतालीस से चालीस डिग्री के आसपास स्थिर हो सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X