सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news madhya pradesh weather update heatwave in mp temperature imd

Indore News: मध्य प्रदेश में सूरज ने बरसाई आग, सीधी बना सबसे गर्म शहर, दोपहर में सड़कें हुई सूनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 29 Apr 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: मध्य प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप में है। सीधी में पारा 43.8 डिग्री पहुंच गया और भोपाल में 10 साल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मौसम विभाग ने दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

indore news madhya pradesh weather update heatwave in mp temperature imd
इंदौर में भीषण गर्मी से बचने का प्रयास करते लोग। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का सितम लगातार जारी है। बुधवार को प्रदेश के तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें सीधी जिला सबसे अधिक गर्म स्थान के रूप में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर, खजुराहो जो अब तक सबसे गर्म स्थान बना हुआ था, वहां के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
Trending Videos


बड़े शहरों के तापमान की स्थिति
प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले। भोपाल में पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जबकि इंदौर में यह 40.1 डिग्री रहा। इसी तरह ग्वालियर 39.4 और उज्जैन में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में भी गर्मी का प्रभाव रहा और वहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों की बात करें तो रायसेन में 43.6 डिग्री, नरसिंहपुर और खंडवा में 43 डिग्री, सतना में 42.9 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.6 डिग्री तथा नौगांव और रीवा में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। श्योपुर, दमोह और मंडला में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी भोपाल में टूटा दस साल का रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार का दिन पिछले दस वर्षों में सबसे गर्म दिनों में शुमार हो गया। यहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने इस सीजन के सबसे गर्म दिन होने के साथ-साथ पिछले एक दशक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016 से 2025 के बीच केवल एक बार 30 अप्रैल 2019 को पारा 43.7 डिग्री तक पहुंचा था।

देवास में कूलर लगाकर निकली बारात
भीषण गर्मी के बीच देवास शहर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। वहां कारोबारी सुरेश पोहह्मवाला के बेटे अंकित गुप्ता की बारात मंगलवार को अनोखे अंदाज में निकाली गई। बारातियों को तेज धूप और लू से बचाने के लिए छोटी ट्रॉलियों का सहारा लिया गया, जिन पर चारों ओर करीब 20 कूलर लगाए गए थे ताकि शादी की रस्मों के दौरान ठंडक बनी रहे।

मौसम विभाग ने कहा 12 से 3 के बीच संभलकर निकलें
प्रदेश में चल रही लू के अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को परामर्श दिया है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जब लू का असर अपने चरम पर होता है, तब बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। विशेषकर भोपाल में आने वाले दिनों में भी गर्मी का कड़ा असर बरकरार रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed