सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore News: शादी के 10 महीने में ही उजड़ गया संसार, 24 साल की माही ने क्यों खाया जहर, जानें...

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 09 Nov 2025 08:55 PM IST
सार

Indore News: 24 वर्षीय नवविवाहिता माही परमार की आत्महत्या मामले में पति लक्ष्य गेहलोद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जनवरी 2025 में हुई शादी के बाद से ही पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है, जिससे तंग आकर माही ने जहर खा लिया था।

विज्ञापन
Indore news woman dies husband booked for abetment and dowry harassment
माही परमार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर की हीरानगर पुलिस ने एक नवविवाहिता की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है।


5 नवंबर को खाया था जहरीला पदार्थ
एसीपी रूबिना मिजवानी ने बताया कि 24 वर्षीय मृतका माही परमार ने 5 नवंबर की रात सुखलिया स्थित अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में तुरंत अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें...
Indore News: पहाड़ों की बर्फबारी का सीधा असर इंदौर में, 7 डिग्री पारे ने तोड़ा रिकॉर्ड, देखें आगे क्या होगा
 
Trending Videos
Indore news woman dies husband booked for abetment and dowry harassment
माही के परिजन ने गोपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
दहेज के लिए करता था प्रताड़ित
पुलिस जांच के अनुसार, माही की शादी इसी साल जनवरी 2025 में लवकुश विहार, सुखलिया निवासी लक्ष्य गेहलोद से हुई थी। जांच में यह बात सामने आई कि शादी के कुछ समय बाद से ही लक्ष्य का व्यवहार माही के प्रति असामान्य हो गया था। मृतका की बहन प्राची और चाची आशा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि लक्ष्य अक्सर दहेज को लेकर माही को ताने देता था और छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करता था। इन प्रताड़नाओं के कारण माही पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

पति के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने परिजनों के बयानों, शादी के कम समय और अन्य सबूतों के आधार पर जांच पूरी की। इसके बाद देर रात आरोपी पति लक्ष्य गेहलोद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 306) के तहत केस दर्ज किया गया है।

परिजन और समाज के लोगों किया प्रदर्शन
माही के परिजन और नाथ समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और माही को न्याय दिलाने की मांग की। शाम को 6 बजे गुरु गोरखनाथ मंदिर सूर्य देव नगर से गोपुर चौराहे तक माही को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया और मौन श्रद्धांजली दी गई। पुलिस और प्रशासन से मांग की गई कि माही के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed