फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Young woman commits suicide in Indore after writing her lover's name on her palm with henna.

Indore News:इंदौर में मेहंदी से प्रेमी का नाम हथेली पर लिख युवती ने की आत्महत्या

Mon, 10 Aug 2026 01:11 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 10 Aug 2026 01:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित चंदन नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कदम उठाने से पहले युवती ने अपनी हथेली पर मेहंदी से अपने प्रेमी का नाम लिखा था।

विज्ञापन
Indore News: Young woman commits suicide in Indore after writing her lover's name on her palm with henna.
मेहंदी से प्रेमी का नाम हथेली पर लिखा - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने से पहले उसने अपने हाथ में मेहंदी से अपने प्रेमी का नाम लिखा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार रात को युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उसने जहर खाने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग मानी जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी, जिससे कारण और स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

खाना खाने के बाद मोबाइल पर बात की

चंदन नगर निवासी रानी पिता कन्हैयालाल एक फैक्ट्री में काम करती थी। शनिवार रात को उसने परिवार के लोगों के साथ खाना खाया और फिर मोबाइल पर बात करने के लिए आंगन में चली गई। लौटने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और सोने चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



रात को तबीयत बिगड़ने पर मां जागी और फिर परिजन उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती की हथेली पर मेहंदी से शंकर लिखा हुआ था। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है, लेकिन लॉक होने के कारण अभी उसकी जांच नहीं हो पाई है। पुलिस शंकर नामक युवक से भी पूछताछ करेगी, ताकि आत्महत्या की सही वजह का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed