फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Youth from Indore swept away in Narmada River at Maheshwar; brother screamed for help, but he cou

Indore: नर्मदा का तेज बहाव बना काल, परिवार के सामने नदी में बहा युवक, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

Mon, 27 Jul 2026 11:20 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 27 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा में नर्मदा नदी में स्नान के दौरान 30 वर्षीय अर्पित हाड़ा तेज बहाव में बह गया। परिवार के सामने हुए इस हादसे के बाद पुलिस, होमगार्ड और गोताखोरों की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Indore News: Youth from Indore swept away in Narmada River at Maheshwar; brother screamed for help, but he cou
नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक 30 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थल महेश्वर में नर्मदा नदी के सहस्त्रधारा घाट पर दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ घूमने आए 30 वर्षीय अर्पित हाड़ा का पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। परिजनों ने ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन सोमवार देर तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन




परिवार के साथ घूमने आया था अर्पित
जानकारी के अनुसार, अर्पित हाड़ा रविवार सुबह अपने परिवार के साथ महेश्वर के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र घूमने आया था। परिवार के पांच सदस्य उसके साथ थे। दिनभर धार्मिक स्थल और आसपास के क्षेत्रों में घूमने के बाद शाम को पूरा परिवार नर्मदा स्नान के लिए सहस्त्रधारा घाट पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में चट्टानें हैं और फिसलन भी रहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सावधान मध्य प्रदेश! 4 दिन तक नहीं थमेगी बारिश, कई जिलों को लेकर जारी किया अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पैर फिसला और तेज बहाव में बह गया युवक
नर्मदा में स्नान के दौरान अचानक अर्पित का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। नदी का बहाव इतना तेज था कि वह खुद को संभाल नहीं सका। उसके भाई और पत्नी ने शोर मचाकर ग्रामीणों से मदद मांगी, लेकिन किसी को भी उसे बचाने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते अर्पित तेज धारा में बह गया और परिजनों की आंखों के सामने ओझल हो गया।

रातभर चला रेस्क्यू, सोमवार को फिर शुरू हुई तलाश
घटना की सूचना मिलते ही महेश्वर पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। रविवार देर रात तक लगातार खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह होमगार्ड और गोताखोरों की टीम फिर मौके पर पहुंची और दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया।


तीन किलोमीटर तक की गई तलाश
रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर तक नर्मदा नदी में तलाश की, लेकिन अर्पित का कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर बड़वानी जिले के प्रशासन को भी सूचना भेज दी है, ताकि यदि युवक नदी के बहाव के साथ आगे पहुंचा हो तो उसकी तलाश की जा सके।

सहस्त्रधारा पहले भी बन चुकी है हादसों की जगह
सहस्त्रधारा क्षेत्र में इससे पहले भी कई डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां चट्टानों के बीच तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर गहरे कटाव बने हुए हैं। अक्सर लोग फिसलकर इनमें फंस जाते हैं या तेज धारा में बह जाते हैं। पिछले तीन वर्षों में महेश्वर के इस क्षेत्र में 10 से अधिक ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed