{"_id":"6a65f0b6f672c13a8f0120c2","slug":"elephant-grabs-auto-driver-with-trunk-and-throws-him-to-the-ground-indore-news-c-1-1-noi1551-4543507-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में हाथी ने ली ऑटो चालक की जान, गुड़ खिलाते वक्त सूंड से पकड़कर पटका और पैर से कुचल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में हाथी ने ली ऑटो चालक की जान, गुड़ खिलाते वक्त सूंड से पकड़कर पटका और पैर से कुचल दिया
Sun, 26 Jul 2026 11:04 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:04 PM IST
सार
चंदन नगर के राजनगर में धार्मिक कार्यक्रम के लिए लाए गए हाथी ने ऑटो चालक विजय राव पर अचानक हमला कर दिया। गुड़ खिलाने के दौरान हाथी ने उन्हें पटककर कुचल दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा नियमों के पालन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंदौर में हाथी ने कुचलकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित राज नगर में एक ऑटो चालक विजय राव को हाथी ने कुचलकर मार डाला। विजय अपने घर के पास आए हाथी को अपने हाथों से गुड़ खिला रहे थे। इसी दौरान अचानक हाथी अनियंत्रित हो गया और उसने विजय को अपनी सूंड में उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद हाथी ने विजय के ऊपर पैर रख दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महावत ने हाथी को तुरंत काबू में करने की कोशिश की। लोगों की मदद से विजय को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हाथी इंदौर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में लाया गया था। इसके बाद महावत भिक्षावृत्ति के लिए इलाके में उसे घूमा रहा था। सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हाथी को सार्वजनिक क्षेत्र में लाने के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन किया गया था या नहीं? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि लापरवाही सामने आती है तो हाथी के महावत सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हाथी के हमले में मृत विजय राव
90 के दशक में सीतलामाता बाजार में भी हुई थी ऐसी घटना
इंदौर के सीतला माता बाजार में भी 90 के दशक में एक हाथी महावत से बेकाबू हो गया था और उसने एक व्यक्ति को उठाकर पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। क्षेत्र के बुजुर्ग कारोबारी सुरेश जैन ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इस बाजार में किसी ने हाथी को सिगरेट या पिन चुभो दी थी, इससे यह हाथी भड़क उठा था। उस समय समाजसेवी और पूर्व विधायक स्व. बाबूलाल पाटोदी ने बताया था कि 1950 के दशक में भी एक हाथी ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। यह घटना भी सीतला माता बाजार में ही हुई थी और पांच लोगों की मौत हो गई थी। बहरहाल रविवार को हुई राज नगर की घटना के मामले में महावत को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।