फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Jain Saint Sudhasagar Maharaj makes a ceremonial entry into Indore; thousands from the community

Indore News: जैन संत सुधासागर महाराज का इंदौर में मंगलप्रवेश, जुलूस में उमड़े हजारों समाजजन

Sun, 26 Jul 2026 07:45 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 26 Jul 2026 07:45 PM IST
सार

सुधासागर महाराज के इंदौर नगर प्रवेश पर रविवार को भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। हजारों समाजजनों ने पारंपरिक वेशभूषा में मंगल प्रवेश जुलूस का स्वागत किया। इस शोभायात्रा में झांकियां, बैंड, विंटेज कारें और बग्घियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

विज्ञापन
Indore News: Jain Saint Sudhasagar Maharaj makes a ceremonial entry into Indore; thousands from the community
सुधासागर महाराज का नगर प्रवेश हुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में राष्ट्रसंत सुधासागर महाराज का नगर प्रवेश हुआ। इस अवसर पर रविवार को निकले भव्य मंगल प्रवेश जुलूस में हजारों समाजजनों ने महाराज श्री की अगवानी की। राजवाड़ा पर जैन समाज के परिवार पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। जुलूस बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होकर मल्हारगंज, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, जवाहर मार्ग और राजमोहल्ला होते हुए दलालबाग पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह मंच लगाकर जुलूस का स्वागत किया गया। महिलाएं मंगलगान गाते हुए जुलूस में शामिल हुईं।

विज्ञापन

 

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर मुनिश्री का स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए। जुलूस में पांच जैन तीर्थों की झांकियां, उज्जैन का 101 सदस्यीय महाकाल बैंड, नासिक का महिला बैंड, 11 विंटेज कारें, दो हाथी, 24 बग्घियां, 12 अश्वारोही बालक-बालिकाएं और 60 महिला मंडल मुख्य आकर्षण रहे।

विज्ञापन

 

दलालबाग में धर्मसभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुनिश्री ने अपने प्रवचन दिए। मंगल प्रवेश के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुनिश्री से आशीर्वाद लिया।मुनि सुधासागर महाराज को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय अतिथि का दर्जा प्राप्त है। जब उनका मंगल प्रवेश जुलूस राजवाड़ा पहुंचा तो जैन समाज के हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जुलूस सुबह के समय निकला था और रविवार होने के कारण शहर के यातायात पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि, जुलूस को देखते हुए सुबह के समय राजवाड़ा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed