Indore News: उर्मिला सैनी हत्याकांड-खेत में मिला सिर, डीएनए परीक्षण कराएगी पुलिस
इंदौर की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी हत्याकांड में एक सुराग सामने आया है। गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक के पास खेत से एक मानव सिर मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह उर्मिला के पति और हत्या के आरोपी अखिलेश सैनी का हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के बाद उसके पति ने गंजबासौदा में रेल से कटकर जान दे दी। पुलिस को रेलवे ट्रैक पर उसका धड़ मिला था, लेकिन सिर बरामद नहीं हुआ था। अब ट्रैक के पास के खेत में एक सिर मिला है।
अफसरों को आशंका है कि यह सिर उर्मिला के पति अखिलेश सैनी का हो सकता है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। सिर का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए सैंपल लिए गए हैं। जांच के बाद सिर की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। सिर पुराना होने के कारण चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है।
पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि खेत में एक मानव सिर पड़ा है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। सिर रेलवे ट्रैक से आधा किलोमीटर दूर मिला। पुराना होने के कारण वह सड़ चुका है और पहचान में नहीं आ रहा है। अफसरों का कहना है कि सिर का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। इससे पता चलेगा कि सिर अखिलेश का है या नहीं। जिस जगह सिर मिला है, उससे 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर धड़ मिला था।
रिपोर्ट सोमवार को आएगी, जो उर्मिला सैनी हत्याकांड की जांच के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकती है। आपको बता दें कि 11 जुलाई को डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या उसके ही पति ने गला दबाकर कर दी थी।
इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने उसकी लगातार तलाश की और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। परिजनों ने बताया था कि अखिलेश उर्मिला पर शक करता था और पहले भी उसकी हत्या की कोशिश कर चुका था।
