फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Suspicious death of a female officer posted at ICICI Bank

Indore News: आईसीआईसीआई बैंक में पदस्थ महिला अधिकारी की संदिग्ध मौत, जली अवस्था में मिली लाश

Sun, 26 Jul 2026 03:58 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 03:58 PM IST
सार

इंदौर के खजराना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक की महिला अधिकारी पलक कश्यप का जला हुआ शव उनके किराए के मकान के किचन में मिला। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Suspicious death of a female officer posted at ICICI Bank
पुलिस बैंककर्मी की संदिग्ध मौत की जांच कर रही है।

विस्तार

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत एक महिला अधिकारी का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान पलक कश्यप के रूप में हुई है। उनके पिता राधेश्याम कश्यप ने बताया कि वे मूल रूप से हरदा जिले के टिमरनी के निवासी हैं। पलक पिछले करीब पांच वर्षों से इंदौर में रहकर आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थीं। वह खजराना क्षेत्र स्थित तपेश्वरी बाग में किराए के मकान में अकेली रहती थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अब इंदौर में मेट्रो और नए बस स्टेशन को साथ शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


राधेश्याम कश्यप ने बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। खजराना थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर घनश्याम मिश्रा ने बताया कि पलक का शव उनके किराए के मकान के किचन में जली हुई अवस्था में मिला। घटनास्थल से गैस चूल्हा और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस मृतका के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मकान के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed