सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Youth Hanging After Dispute With Fiancee before love marriage

Indore News: लव मैरिज से पहले प्रेमिका के सामने ही लगा ली फांसी, पुरानी बातों पर हुआ विवाद जानलेवा बन गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 15 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: 20 वर्षीय युवक ने से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक के पिता और भाई शिवपुरी गए हुए थे और मां ड्यूटी पर थीं, मंगेतर की सूचना पर पड़ोसियों ने शव को फंदे से उतारा।

Indore News Youth Hanging After Dispute With Fiancee before love marriage
प्रथम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में गुरुवार रात एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां रहने वाले बीस वर्षीय युवक प्रथम तंबोली ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में प्रारंभिक जानकारी यह सामने आई है कि कदम उठाने से ठीक पहले युवक का उसकी मंगेतर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच बातचीत के दौरान हुई कहासुनी के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


देर रात रिश्तेदारों को मिली घटना की जानकारी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मूसाखेड़ी क्षेत्र की है जहां प्रथम तंबोली अपने परिवार के साथ निवास करता था। गुरुवार की देर रात जब पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को इस बात की भनक लगी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रथम को फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त घर पर ही थी मंगेतर
मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रथम की मंगेतर छावनी क्षेत्र की रहने वाली है। जिस रात यह दुखद घटना हुई, उस रात वह प्रथम के घर पर ही आई हुई थी। उसने ही पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को भागकर इस पूरी घटना की जानकारी दी। मंगेतर के बयान के मुताबिक उस समय दोनों के बीच सामान्य बातचीत चल रही थी, लेकिन इसी दौरान किसी पुरानी या तात्कालिक बात को लेकर उनके बीच विवाद गहरा गया। इस बहस के कुछ ही देर बाद प्रथम ने कमरे में जाकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।

इसी साल होने वाली थी लव मैरिज
मृतक प्रथम तंबोली एक निजी संस्थान में काम करता था। जिस समय यह पूरी घटना घटित हुई, उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। उसके पिता और भाई किसी काम से शिवपुरी गए हुए थे, जबकि उसकी मां अरबिंदो अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं। घटना की खबर लगते ही रिश्तेदारों ने तुरंत फोन कर माता-पिता को वापस बुलाया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले ही प्रथम और उसके भाई दोनों की सगाई हुई थी और इसी साल दोनों की शादी तय की गई थी। प्रथम प्रेम विवाह करने जा रहा था।

सुसाइड नोट नहीं मिला
इस पूरे मामले को लेकर आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। घटनास्थल की बारीकी से तलाशी लेने के बाद भी वहां से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने मंगेतर और परिजनों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। मंगेतर से किस बात पर विवाद हुआ था और आत्महत्या की असली वजह क्या थी, इसे लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed