{"_id":"69ae2d29d9568ed4c1087db9","slug":"indore-police-barricaded-the-rajwada-to-prevent-people-from-celebrating-the-crowd-pushed-the-policemen-and-r-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: जीत का जश्न मनाने राजबाड़ा पहुंची भीड़, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, धक्का देकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: जीत का जश्न मनाने राजबाड़ा पहुंची भीड़, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, धक्का देकर पहुंचे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर के राजबाड़ा पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने खजूरी बाजार और एमजी रोड जैसे मार्गों पर बैरिकेडिंग की थी। जिससे टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने आए लोगों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हुई।
बैरिकेड लगाकर लोगों को राजबाड़ा जाने से रोका, पुलिस के साथ तू-तू मैं-मैं करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद शहर में जश्न का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने के लिए राजबाड़ा पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेड लगाकर लोगों को रोकने की कोशिश की, जिससे कुछ लोग नाराज हो गए और वहां धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार राजबाड़ा क्षेत्र में सुबह गेर निकली थी, जिसके चलते सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर बैरिकेड लगाए थे। गेर समाप्त होने के बाद बैरिकेड हटा दिए गए थे, लेकिन रात को टीम इंडिया द्वारा न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शहरवासी फिर जश्न मनाने राजबाड़ा पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: दोहरी खुशी का गवाह बना इंदौर का राजवाड़ा, सुबह रंगों की बौछार तो शाम को भारत की जीत बनी त्योहार
खजूरी बाजार की ओर से आने वाले लोगों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर राजबाड़ा की ओर जाने से रोक दिया। इससे एमजी रोड पर भीड़ जमा हो गई और लोगों में नाराजगी देखने को मिली। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर बैरिकेड हटाने की कोशिश की और राजबाड़ा की ओर बढ़ने लगे। चार-पांच बार भीड़ ने पुलिसकर्मियों को और लगाए गए बैरिकेड को जोर से धक्का देकर रास्ता बनाया।
इस कारण कई लोगों को पुलिस के धक्के भी खाने पड़े। पुलिसकर्मियों के साथ भी इस दौरान धक्का-मुक्की की गई। रात पौने 12 बजे पुलिस ने राजबाड़ा पर मौजूद भीड़ को घरों की तरफ रवाना करना शुरू कर दिया। रात 12 बजे के बाद राजबाड़ा परिसर खाली कराया जा रहा था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X