सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: As soon as the rain ended, the cleaning staff came on the road, the roads were cleaned in an hour.

Indore Rangpanchmi: ऐतिहासिक गेर खत्म होते ही सड़क पर उतरा सफाई मित्रों का अमला, एक घंटे में चकाचक कर दीं सड़क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 08 Mar 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore Gair: स्वच्छता के प्रति इंदौर की  प्रतिबद्धता एक बार फिर देखने को मिली। रंगपंचमी की गेर समाप्त होने के मात्र एक घंटे के भीतर ही सड़कों को पूरी तरह साफ और चमकदार बना दिया गया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव खुद सड़कों पर सफाई करने उतरे। 

Indore: As soon as the rain ended, the cleaning staff came on the road, the roads were cleaned in an hour.
पहले लाखों लोगों पर बरसे रंग, फिर सफाई मित्रों ने मिनटों में साफ कर दी सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर सफाई में क्यों नंबर वन है, यह बात रविवार को फिर साबित हुई। दोपहर 1:45 पर आखिरी गेर राजवाड़ा से गुजरी और दो बजे सफाई अमला सड़कों पर जुट गया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव खुद राजवाड़ा पहुंचे और उन्होंने सफाईकर्मियों के साथ मैदान संभाला।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सड़क की सफाई के लिए विशेष मशीन की मदद ली गई। गेर समाप्त होने के बाद मार्ग पर कचरा, गुलाल, थैलियां बिखरी थीं। 400 कर्मचारियों की टीम एक साथ मैदान में उतरी और पहले सड़क से कचरा उठाया, फिर गुलाल समेटी। इसके बाद सड़कों की धुलाई की गई। चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर सफाई अमला एक घंटे तक जुटा रहा।

ये भी पढ़ें- खत्म हुई पारंपरिक इंदौर की गेर, खूब खेला लोगों ने रंग; महापौर सहित टीम जुटी सफाई में

Indore: As soon as the rain ended, the cleaning staff came on the road, the roads were cleaned in an hour.
गेर खत्म होने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सफाई करते नजर आए। - फोटो : अमर उजाला
विशेष अमला कर रखा था तैयार
इंदौर देश के साफ शहरों में से एक है। इस कारण यह गंदगी ज्यादा समय तक सड़कों पर न रहे, इसकी चिंता हमेशा की जाती है। रविवार दोपहर सड़क का कोना-कोना साफ किया गया। नगर निगम ने इसके लिए विशेष अमला तैयार किया है। हर बार सड़क को गेर समाप्त होने के बाद साफ किया जाता है, ताकि स्वच्छ शहर वाली इंदौर की छवि कायम रहे। इस बार भी सफाई वाहन पहले से गेर मार्ग के आसपास तैनात किए गए थे।

 

Indore: As soon as the rain ended, the cleaning staff came on the road, the roads were cleaned in an hour.
गेर के बाद सफाई में जुटकर किया शहर चकाचक - फोटो : अमर उजाला
मेहनत और तकनीक का तालमेल
नगर निगम ने गेर समाप्त होने के तुरंत बाद सफाई व्यवस्था के लिए अमला जमीन पर उतारा। 10 स्वीपिंग मशीन, 7 डंपर, 6 जेसीबी मशीन, 3 लॉन्ग हॉलिंग वाहन, 3 ट्रैक्टर, 30 ओपन वाहन और 20 जेट प्रेशर मशीनों का उपयोग किया गया। इसके साथ ही 400 से अधिक सफाई मित्रों की विशेष टीम ने गेर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में मोर्चा संभाला। पूरी टीम ने गेर निकलने के तत्काल बाद सफाई कार्य प्रारंभ कर मार्गों को  फिर पहले जैसा बना दिया।

ये भी पढ़ें-इंदौर में बरसे अपनेपन के रंग, गेर में सतरंगी हुआ आसमान
 

Indore: As soon as the rain ended, the cleaning staff came on the road, the roads were cleaned in an hour.
गेर के बाद सफाई में जुटकर किया शहर चकाचक - फोटो : अमर उजाला

शहरवासियों को गंदी सड़कें अच्छी नहीं लगती
इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से गेर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर कचरा संग्रहण की विशेष व्यवस्था की गई थी। अलग-अलग स्थानों पर कचरा एकत्रित करने और उसे उठाने का कार्य किया गया, जिससे शहर की स्वच्छता की छवि बरकरार रही। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में सिरमौर रहा है। शहरवासियों को गंदी सड़कें अच्छी नहीं लगती हैं। इस कारण हमारी भी जिम्मेदारी है कि सड़क से कचरा जल्दी से साफ हो जाए। हर साल गेर समाप्त होने के बाद सड़कों को धोया जाता है। 

Indore: As soon as the rain ended, the cleaning staff came on the road, the roads were cleaned in an hour.
गेर के बाद सफाई में जुटकर किया शहर चकाचक - फोटो : अमर उजाला
बीते साल 2025 में रंगपंचमी के अवसर पर गेर मार्ग को रंग और गुलाल से तरबतर करती रही। 2025 में गेर मार्ग पर 400 से अधिक सफाई मित्रों की टीम तैनात थी, जो मार्ग क़ी सफाई कर रही थी। गेर के विभिन्न मार्गों पर आठ डंपर लगाए गए थे। 15 डंपर कचरा शाम 7:00 बजे तक निकल जा चुका था। गुलाल बहुत अधिक मात्रा में सड़कों पर फैला हुआ था, जबकि जूते चप्पल कम थे। इस सफाई अभियान में 25 स्वीपिंग मशीन, 10 पानी के टैंकर, 25 टिप्पर्स और जेसीबी मशीन से सफाई की गई थी। देर शाम तक रंगपंचमी का गैर मार्ग साफ हो गया था। इस बार शांतिपूर्वक रंगपंचमी महोत्सव संपन्न होना प्रशासन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, पिछले वर्ष ट्रैक्टर से एक युवक की मौत मातम में बदल गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed