सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore's residents gathered at the Rajwada to celebrate India's victory.

Indore News: दोहरी खुशी का गवाह बना इंदौर का राजवाड़ा, सुबह रंगों की बौछार तो शाम को भारत की जीत बनी त्योहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Dinesh Sharma Updated Sun, 08 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद इंदौर का राजवाड़ा जश्न से गुलजार हो गया। रंगपंचमी के बाद रात में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी यहां जुटे। तिरंगे, ढोल-नगाड़ों, रंग-गुलाल और पटाखों के बीच लोगों ने नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। देर रात तक शहर में उत्साह का माहौल रहा।

Indore's residents gathered at the Rajwada to celebrate India's victory.
इंदौर के राजवाड़ा पर जीत का जश्न मनाने जुटे शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में यह पहला मौका था, जब राजवाड़ा दिन में और रात में जश्न से गुलजार रहा। सुबह वहां रंगपंचमी मनी और शाम को भारत के विश्व विजेता बनने की खुशी। जो लोग सुबह रंग खेलकर थके-मांदे दिन में घर लौटे थे, टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद वे फिर नई ऊर्जा के साथ रात को राजवाड़ा लौटे।
Trending Videos


मैच एकतरफा था। इस कारण मैच खत्म होने से पहले ही राजवाड़ा पर भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। जैसे ही न्यूजीलैंड टीम के आखिरी बल्लेबाज़ का विकेट गिरा और जीत भारत के नाम हुई, वैसे ही शहर कुछ देर के लिए आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से गूंज उठा। क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन छोड़कर अपनी गाड़ियों से राजवाड़ा की ओर निकल पड़े। राजवाड़ा पर क्रिकेट दीवानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रंग-गुलाल, पटाखों के बीच ढोलकों की थाप पर क्रिकेट प्रेमी तिरंगे के साथ नाचे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा राजवाड़ा गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




गलियों में भी भीड़
राजवाड़ा से जुड़ी गलियों में भीड़ ही भीड़ थी। भीड़ ज्यादा बढ़ी तो लोग अपनी गाड़ियां इधर-उधर रखकर राजवाड़ा पहुंचे। कोई अपनी कार की छत पर बैठकर नारे लगा रहा था तो कोई दोस्तों के कंधे पर बैठकर नाच रहा था। बड़ा ही अद्भुत नजारा था राजवाड़ा का।

बना रहा जीत का उत्साह
करीब एक घंटे तक राजवाड़ा भारतीय जीत के उल्लास का केंद्र बना रहा। भीड़ में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए। कई परिवार अपने बच्चों के साथ तिरंगा हाथ में लिए जश्न मनाने पहुंचे। लोग नाचते-गाते अपनी खुशियां प्रकट कर रहे थे। कुछ देर बाद चौक पर मौजूद भीड़ को पुलिसकर्मियों ने शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों की ओर लौटने के लिए कहा। 

गली-मोहल्लों में भी मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं, जिस पर फाइनल मैच का लुत्फ लोगों ने उठाया। राजवाड़ा पर भी एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे। पूरे शहर में देर रात तक जीत का जश्न जारी रहा और इंदौर एक बार फिर देशभक्ति और क्रिकेट प्रेम के रंग में सराबोर रहा।


पुलिस ने राजवाड़ा पर भीड़ को बैरिकेड लगाकर रोका। रोके जाने से नाराज लोग पुलिसकर्मियों से कर रहे विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed