सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Supply of commercial cylinders stopped in Indore, crisis deepens in hotel-catering sector

Indore: इंदौर में कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक, होटल-कैटरिंग सेक्टर पर संकट गहराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 11 Mar 2026 06:40 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब इंदौर  पर भी दिखने लगा है।  उपजे ईंधन संकट को देखते हुए प्रशासन ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर अस्थाई रोक लगा दी है, जिससे शहर के हजारों होटल, रेस्त्रां और खान-पान के बाजार बंद हो सकते है।

Indore: Supply of commercial cylinders stopped in Indore, crisis deepens in hotel-catering sector
गैस सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब इंदौर तक पहुंच गया है। इंदौर में कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। शहर में ढाई हजार से ज्यादा होटल व रेस्त्रां संचालित होते हैं। इस कारण वे बंद होने के कगार पर आ सकते हैं। इसके अलावा इस माह इंदौर में एक हजार से ज्यादा शादियां भी हैं। कैटरिंग में भी कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग होता है। जिन परिवारों में शादी है, वे भी इस एलपीजी संकट के कारण चिंता में डूब गए हैं।

Trending Videos

 

उधर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में युद्ध के बाद उपजे संकट के कारण बदलाव किया गया है। दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतर के बाद ही बुक हो सकेगा। अब तक यह सुविधा थी कि बुकिंग करने में समयसीमा का नियम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सराफा और 56 दुकान चौपाटी पर भी संकट

इंदौर में संचालित होने वाली सराफा चौपाटी और 56 दुकान चौपाटी पर भी कमर्शियल सिलेंडरों का उपयोग होता है। आपूर्ति रोके जाने के बाद इन चौपाटियों पर भी संकट गहरा गया है। कई दुकानों में खपत इतनी ज्यादा है कि कमर्शियल सिलेंडर दो या तीन दिन से ज्यादा नहीं चलते हैं।

शनिवार और रविवार को छह हजार सिलेंडरों की खपत

इंदौर में ढाई हजार से ज्यादा होटल व रेस्त्रां हैं। बड़े होटलों में सिलेंडरों की जरूरत ज्यादा पड़ती है। इंदौर में हर दिन साढ़े तीन से चार हजार कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति होती है। शनिवार और रविवार को खपत छह हजार तक हो जाती है। सिलेंडरों की आपूर्ति न होने के कारण अब होटल-रेस्त्रां कुछ दिनों के लिए बंद हो सकते हैं। इसके अलावा फूड ऐप सर्विस पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed