सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   sun's rays are scorching, mercury is rising steadily during the day in Indore, but the nights are still cold

Indore Weather Update: चुभ रही सूरज की किरणें, इंदौर में दिन में लगातार चढ़ रहा पारा, पर रातें अब भी ठंडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Dinesh Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में गर्मी तेज होती जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। हालांकि रात का तापमान 15.5 डिग्री रहने से हल्की ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान और बढ़ सकता है।

sun's rays are scorching, mercury is rising steadily during the day in Indore, but the nights are still cold
इंदौर में गर्मी बढ़ने लगी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर शहर में सूरज लगातार तेवर दिखा रहा है और पारा चढ़ता ही जा रहा है। सोमवार के 36.4 डिग्री के मुकाबले मंगलवार को इंदौर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। राहत की बात यह है कि दिन में भले सूरत की किरणें चुभ रही हैं, लेकिन रातें अब भी ठंडी हैं। बीती रात न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा जो सामान्य था। 

Trending Videos


चैत्र माह के आरंभ होते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना आरंभ कर दिया है। ठंड से बचने के कपड़ों को पुनः कैद कर रख दिया गया है और पंखे, कूलर की पूछपरख आरंभ हो गई है। मार्च के आरंभ में इंदौर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस था, जो अब रोज चढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने लगी गर्मी, पारा 39 डिग्री,सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा तापमान

राहत की बात यह है कि रात का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के मध्य बना हुआ है। सोमवार को यह 15.6 डिग्री के सामान्य स्तर पर था। प्रदेश में सबसे गर्म रतलाम रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा। वहीं, शाजापुर का गिरवर 11.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। 

चढ़ता रहेगा पारा : मौसम विभाग
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी कुछ दिन और तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। इसके बाद अगले सप्ताह में तापमान में कमी आने की संभावना है। पक्षिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने  की वजह से अभी उमस और गर्मी का दौर चल रहा है।  

पिछले छह दिनों का तापमान 

दिनांक

अधिकतम तापमान (°C)

सामान्य से कम/ज्यादा (°C)

04 मार्च

34.4

+2

05 मार्च

35.1

+3

06 मार्च

36.2

+4

07 मार्च

36.4

+3

08 मार्च

35.8

+3

09 मार्च

36.4

+3

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed