सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Senior citizens of the city will get a platform to showcase their singing talent.

Indore News: शहर के सीनियर सिटीजन को मिलेगा गायकी प्रतिभा दिखाने का मंच, सुरों के सरताज को मिलेगा बड़ा इनाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Dinesh Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए गायन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें हिंदी फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति दी जाएगी। पंजीयन निःशुल्क है। विजेता को 51 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

Senior citizens of the city will get a platform to showcase their singing talent.
इंदौर में सीनियर नागरिकों को गायकी का मंच मिलने वाला है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर शहर के वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से अलग तरह का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता हिंदी फिल्मों के गीतों पर आधारित होगी, जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिक अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। निशुल्क रजिस्ट्रेशन होंगे, वहीं विजेता को 51 हजार का इनाम भी दिया जाएगा।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष और महिला वरिष्ठ नागरिक भाग ले सकते हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सभी प्रतिभागियों का पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इसमें भाग ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर द्वारा आयोजित लोकप्रिय गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-8’ की पंजीयन प्रक्रिया को दो भागों में विभाजित किया गया है। इंदौर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए ऑफलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई है, जबकि नगर निगम क्षेत्र से बाहर रहने वाले प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीयन करा सकेंगे। ऑफलाइन पंजीयन 15 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  अब भागीरथपुरा के लोग जलसंकट से परेशान, नई लाइन बिछी, लेकिन कनेक्शन नहीं ले पा रहे रहवासी

प्रतियोगिता के लिए पंजीयन फॉर्म विजय नगर स्थित कार्यालय ए-15, स्लाइस-5, स्कीम-78, से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को एक सकारात्मक और रचनात्मक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने संगीत प्रेम को अभिव्यक्त कर सकें और सामाजिक रूप से सक्रिय बने रहें। प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रुपये और उपविजेता को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed