{"_id":"69ac55291fd1359b800b8d10","slug":"indore-rangpanchami-ger-tori-corner-holi-celebration-indore-mp-news-holi-2026-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP: इंदौर की रंगपंचमी को रंगीन करेंगी 5 गेर, मिसाइल-टैंकर से बरसेगा गुलाल; परंपरा के साक्षी बनेंगे लाखों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: इंदौर की रंगपंचमी को रंगीन करेंगी 5 गेर, मिसाइल-टैंकर से बरसेगा गुलाल; परंपरा के साक्षी बनेंगे लाखों लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में रंगपंचमी पर रविवार को पारंपरिक गेर की धूम रहेगी। शहर में पांच गेर निकलेंगी, जिनमें टोरी कॉर्नर की ऐतिहासिक गेर खास आकर्षण होगी। इस बार रंगों की स्वचालित मिसाइल और फाग मशीन से दूर तक रंग बरसाए जाएंगे।
पारंपरिक गेर की धूम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में रविवार को रंगपंचमी पर रंग बरसेंगे। नजारा देखने लायक होगा। जमीन से ऊंचाई तक मार करने वाली रंगों की मिसाइलें गेर का हिस्सा होंगी। रंगों के दीवानों की बरात में पांच गेर हिस्सेदारी करेंगी। सबकी अलग-अलग खासियत है। पानी की बौछार करते टैंकर होंगे तो गाती हुई भजन मंडलियां भी रहेंगी। इस बार भी रसिया कॉर्नर गेर नहीं निकलेगी।
रंगपंचमी उत्सव की इंदौर में रविवार को धूम रहेगी। ऐसा लगेगा मानो हर कोई रंग और गुलाल से रंगा है। राजवाड़ा, धरोहर, दुकानें उनके बोर्ड और कई भवनों, जो गेर के निर्धारित मार्ग पर स्थित हैं, को ढंक दिया गया है ताकि वे रंगों से बच जाएं। गेर को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम कर लिए हैं। स्वस्छता में इंदौर की पहचान को कायम रखा जाए इसलिए निगम का अमला भी गेर निकल जाने के बाद सफाई में जुट जाएगा। बता दें कि इस बार पांच गेर आयोजन में शामिल होंगी। आइए जानते हैं उनके बारे में-
Trending Videos

रंगों से बचाने के लिए राजवाड़ा को ढाका।
- फोटो : अमर उजाला
टोरी कॉर्नर गेर
इंदौर की सबसे पुरानी गेर जिसने नगर को रंगपंचमी के साथ गेरों के रूप में एक पहचान दिलाई, वह टोरी कॉर्नर की गेर है। टोरी कॉर्नर के गेर आयोजक शेखर गिरि के अनुसार यह 77वां वर्ष है।
मुख्य आकर्षक : रंगों की यह सबसे बड़ी गेर रहती है। इस वर्ष इस गेर में स्थानीय तकनीकी कलाकारों द्वारा निर्मित स्वचालित मिसाइल से रंग बरसाया जाएगा। इस मिसाइल की रंगों की मारक क्षमता दो सौ फीट तक की है। इससे गैर प्रेमी जनता को रंगों से रंगा जा सकता है। कुछ साथी बोरिंग की मशीनों से गुलाल उड़ाते हुए लोगों को रंग और गुलाल से सराबोर करेंगे। फाग मशीन से फाग उड़ाई जाएगी। साथ ही गेर में दो डीजे गाड़ियां, दो बैंड और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल रहेंगी। इस गेर की शुरुआत टोरी कॉर्नर से होगी और संभावना है कि यह गेर सबसे आगे रहेगी। टोरी कार्नर गेर में प्रमुख अतिथि सत्यनारायण सत्तन और पंडित कृपाशंकर शुक्ला रहेंगे। टोरी कॉर्नर गेर के सत्यनारायण सत्तन आरंभ से गवाह रहे हैं।

तैयारियों के दौरान का एक चित्र।
- फोटो : अमर उजाला
संगम कॉर्नर गेर
संगम कॉर्नर गेर संस्था सृजन की रंगारंग गेर निकलेगी, जिसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला सहित अन्य सम्मिलित होंगे। पानी और गुलाल की मिसाइलों से तिरंगा बनेगा। गेर सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। हर बार की तरह इस बार भी रंगपंचमी पर खूब रंग गुलाल उड़ेगा। जनता रंग-गुलाल से सराबोर होगी। गेर में स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। गेर में डेढ़ किमी लंबा कारवां रहेगा।
प्रमुख आकर्षण : संगम कॉर्नर की गेर में बरसाना की टीम लट्ठ मार होली खेलती चलेगी, वहीं भगवान राधाकृष्ण की जोड़ी रासरंग करेगी। बांके बिहारी का ढोल आकर्षण का केंद्र रहेगा। देशभक्ति और सद्भावना से ओतप्रोत युवाओं की टोली देशभक्ति के तरानों पर भांगड़ा करती चलेगी। पिछली बार जिस तरह गेर ने राजवाड़ा पर सतरंगी रंगों से पूरा आसमान सराबोर कर दिया था, जो विश्वभर में लोकप्रिय हुआ था। उसी तरह इस बार भी संस्था द्वारा कुछ नया अलग किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। पानी की मिसाइल 200 फीट ऊपर तक जनता को भिगोएगी, वहीं 10 हजार किलो टेशू के रंग से बनी गुलाल द्वारा राजवाड़ा पर तिरंगा बनाया जाएगा।
मिसाइल द्वारा जनता का घरों तक सुगंधित गुलाल से स्वागत किया जाएगा। अन्य मिसाइल द्वारा जनता को गुलाब के फूल पंखुड़ियों से स्वागत किया जाएगा। गेर की टीम रनगाड़ो, ट्रैक्टर, मेटाडोर और डंपर पर जनता को भिगोते हुए चलेगी। इस वर्ष गेर में दो बैंड, दो मनमोहक महाकाल और श्रीकृष्ण भगवान की झांकी पांच डीजे, तीन रनगाड़ो, 20 ट्रैक्टर, तीन मेटाडोर, तीन डंपर, 20 ढोलक, छह पानी की मिसाइल, चार गुलाल की मिसाइल, गुलाब के फूल उड़ाती दो तोप और अन्य वाहनों द्वारा जनता को पानी फूल और गुलाल से सराबोर करती चलेगी। गेर में संत समाज भी आशीर्वाद देते सम्मिलित होंगे। संगम कॉर्नर गेर की संस्था सृजन के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, महेश दलोद्रा, संयोजक गोविन्द गोयल, पूर्व पार्षद तनुजा खंडेलवाल प्रमुख हैं।

शनिवार को विधायक मालिनी गौड़ सहित अन्य कार्यकताओं ने टेसू के फूलों से रंग बनाए।
- फोटो : अमर उजाला
हिंद रक्षक फाग यात्रा
प्रदेश की सबसे बड़ी धार्मिक व सांस्कृतिक फाग यात्रा नरसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से सुबह 10 बजे निकलेगी। 1998 से शुरू हुई इस यात्रा का 28वां वर्ष है। हिन्द रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य लक्ष्मणसिंह गौड़ के अनुसार इस वर्ष भी हिन्द रक्षक सांस्कृतिक व धार्मिक उल्लास से भरपूर अपनी फागयात्रा निकालेगा। रंगपंचमी पर निकलने वाली फागयात्रा नरसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से प्रारंभ होगी।
प्रमुख आकर्षण : हिंद रक्षक फाग यात्रा में महाकाल मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है, जिसमें महाकाल विराजेंगे। यात्रा में जो विग्रह तैयार किया जाएगा, वो वैसा ही रहेगा, जैसा भस्मआरती के बाद शृंगार होता है। यात्रा में विशाल नंदी पर बैठे महादेव की अद्भुत झांकी भी रहेगी। यात्रा में टेसू के फूलों से बने रंग व कृष्णजी की वेशभूषा में बने युवक प्राकृतिक सुगंधित रंग उड़ाते चलेंगे। यात्रा में भजन गायक की दो भजन मंडली रहेंगी।

यहां फोटो के साथ कई तरह के व्यंग्य लिखे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
रसिया कॉर्नर
रसिया कॉर्नर गेर का यह 53वां वर्ष था। गेर संजोयक राजपाल जोशी का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से इस वर्ष गेर नहीं निकाली जा रही है। पिछले वर्ष भी रसिया कॉर्नर की गेर संरक्षक के पिताजी के निधन हो जाने के कारण नहीं निकाली जा सकी थी। वैसे गेर निकालने का इंतजाम पूर्ण हो चुका था।
नगर निगम की गेर
इस वर्ष रंगपंचमी के अवसर पर नगर निगम की वर्कशॉप में इंजीनियरों द्वारा निर्मित टैंक शामिल रहेगा, जो ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देते हुए चलेगा। टैंक पर सैनिक की वेशभूषा में पुतले रहेंगे। उनके साथ सुरक्षा का संदेश देते हुए हाथी और गन्नू महाराज भी चलेंगे। दो गाड़ियों पर लोग गेर देखेंगे और पिचकारी से रंग भी बरसाएंगे। निगम की गेर स्वच्छता का संदेश देगी। निगम के निर्मित टैंक के रंग बरसाने की क्षमता सौ फीट है।

मॉरल क्लब: इस गेर के संयोजक अभिमन्यु मिश्रा के अनुसार गेर में 15 ब्लोअर मशीनें, 6 डीजे गाड़ियां, एक बड़ी बोरिंग मशीन और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल होंगी। इनसे रंग गुलाल उड़ाया जाएगा। दो बड़े टैंकरों से पानी की छह मिसाइलें चलेंगी। ये 40 फीट तक रंगीन पानी की बौछार करेगी। गेर के जरिए हजारों किलो गुलाल उड़ाया जाएगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेरों में इस वर्ष सुरक्षा के भरपूर इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय शासन ने रामरज, मिट्टी, केमिकल के रंगों का प्रयोग, पुंगी बजाना, मास्क पहनकर गेर में शामिल होने को प्रतिबंधित किया है। गेर मार्ग पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, अस्थायी जेल की व्यवस्था भी की गई है। निगरानी के लिए डेढ़ सौ से अधिक कैमरे और ड्रोन रहेंगे।

कमेंट
कमेंट X