सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: RSS meeting concluded, Sangh will make inroads in every section of the society

Indore: समाज के हर वर्ग में पैठ बनाएगा संघ, इंदौर में आरएसएस के संपर्क विभाग की बैठक संपन्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने अंतिम सत्र में संबोधित किया। उन्होंने कहा संघ का स्वयंसेवक तन्मयता से संघ कार्य, राष्ट्र निर्माण के लिए काम करे। यही संघ के शताब्दी वर्ष का उत्सव होगा।

Indore: RSS meeting concluded, Sangh will make inroads in every section of the society
आरएसएस की बैठक समाप्त
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चार दिवसीय बैठक रविवार को इंदौर में संपन्न हुई। इस बैठक का सार यह रहा कि संघ इस साल समाज के हर वर्ग में अपना दायरा बढ़ाएगा, चाहे संपन्न वर्ग हो या गरीब वर्ग। आरएसएस की विचारधारा, कार्य पद्धति से संघ अवगत कराएगा।
Trending Videos


रविवार की बैठक एमआर-10 स्थित एचआर ग्रीन रिसॉर्ट में थी। यहां की सुरक्षा संघ की सुरक्षा टोलियों ने संभाल रखी थी। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने अंतिम सत्र में संबोधित किया। उन्होंने कहा संघ का स्वयंसेवक तन्मयता से संघ कार्य, राष्ट्र निर्माण के लिए काम करे। यही संघ के शताब्दी वर्ष का उत्सव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशेवरों को जोड़ने के लिए होंगी कार्यशाला
बैठक में तय हुआ कि संपन्न वर्ग को जोड़ने के प्रयास जारी रहें। डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न क्षेत्रों को प्रोफेशनल्स को जोड़ने के लिए संवाद, कार्यशालाएं कराई जाएं। हिंदू त्यौहार, महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाई जाए। बैठक में वर्षभर की कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में देशभर से 180 पदाधिकारी आए थे। शाम को होसबोले रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed