फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: State's first double-decker bridge opened to traffic; CM inaugurates it.

Indore: प्रदेश के पहले डबलडेकर ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोला, सीएम ने किया लोकार्पण

Thu, 23 Jul 2026 11:36 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 23 Jul 2026 11:36 AM IST
सार

प्रदेश के पहले डबलडेकर ब्रिज को ट्रैफिक के लिए गुरुवार को खोल दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सादे समारोह में फीता काटकर ब्रिज का लोकार्पण किया। 175 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ब्रिज के शुरू होने से उज्जैन रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

विज्ञापन
Indore: State's first double-decker bridge opened to traffic; CM inaugurates it.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ब्रिज का लोकार्पण किया। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में लवकुश चौराहे पर बने डबल डेकर ब्रिज की एक भूजा को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। ब्रिज का लोकार्पण एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फीता काटकर किया। इस ब्रिज का लोकार्पण बुधवार को होना था, लेकिन मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की अनुमति नहीं मिलने की वजह से कार्यक्रम टल गया। गुरुवार को इंदौर से अलीराजपुर जाते समय मुख्यमंत्री मोहन यादव कुछ देर के लिए लवकुश चौराहा पहुंचे और ब्रिज का लोकार्पण कर दिया। इसके बाद ब्रिज से बैरिकेड हटा दिए गए और उसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। ट्रैफिक शुरू होते ही ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव कम हो गया।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह अरविंदो अस्पताल से बाणगंगा की तरफ जाने वाली ब्रिज की भूजा को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इस ब्रिज के निर्माण पर इंदौर विकास प्राधिकरण ने 175 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह इंदौर का पहला डबल डेकर ब्रिज है, जिसके नीचे से सुपर कॉरिडोर की ओर जाने वाला मार्ग है और बीच में मेट्रो का ट्रैक भी है। 70 फीट ऊंचे इस ब्रिज पर जब ट्रैफिक शुरू हुआ तो इतनी ऊंचाई से वाहन चलाना वाहन चालकों के लिए एक अलग अनुभव रहा।
विज्ञापन



अधिक ऊंचाई होने के कारण इस ब्रिज की लंबाई भी अन्य ब्रिजों की तुलना में ज्यादा है। इसकी कुल लंबाई 1554 मीटर है। यह छह लेन का पुल है। इसे बनने में तीन साल का समय लगा। इस ब्रिज से हर दिन एक लाख से ज्यादा वाहनों के गुजरने का अनुमान है। इंदौर-उज्जैन रोड पर बने इस ब्रिज के बाद उज्जैन रोड को आठ लेन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्रिज नहीं बनने के कारण लवकुश चौराहा इंदौर के शीर्ष 10 ब्लैक स्पॉट में शामिल था। यहां भारी वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों की भी काफी आवाजाही रहती है। डेढ़ साल पहले तक यहां कई लोगों की सड़क हादसों में जान जा चुकी थी। करीब एक साल पहले सुपर कॉरिडोर ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोला गया था और अब दूसरा ब्रिज भी शुरू हो गया है। सिंहस्थ के दौरान इस ब्रिज से बड़ी संख्या में वाहन गुजरेंगे। इंदौर से उज्जैन जाने वाले वाहन भी इसी ब्रिज से होकर गुजरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed