Indore: दसवीं पास होने की खुशी नानी के साथ बांटने गई थी, लौटते समय छात्रा की मौत, मां घायल
परिजनों ने कहा कि डाॅक्टरों ने अनुष्का की अंदरुनी चोट को हलके में लिया,जबकि वह दर्द से कहरा रही थी। हम उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं किया गया। अनुष्का को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्ट्रेचर पर ही उसकी मौत हो गई।


विस्तार
इंदौर में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक्टिवा से अपनी मां के साथ नानी के घर खुशी बांटने गई थी। छात्रा ने दसवीं की परीक्षा पास की थी। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन छात्रा अनुष्का तिवारी की मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को सही समय पर इलाज नहीं मिला।
ये खबर भी पढ़ें: सिर्फ 6 दिन में टूटा 138 साल पुराना रिकॉर्ड, आंधी-बारिश ने मचाया कहर
अनुष्का अपने परिवार के साथ बजरंग नगर क्षेत्र में रहती थी। वह दसवीं में अच्छे नंबरों से पास हुई थी। यह बताने के लिए वह अपनी मां के साथ विजय नगर क्षेत्र में नानी के घर गई थी। वहां से दोनों लौट रही थी, तभी एक वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।
दोनों सड़क पर गिर पड़ीं। टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। राहगीरों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन पहले दोनो को नंदानगर के बीमा अस्पताल ले गए। मां भारती के शरीर से खून बह रह था। उसका इलाज शुरू हो गया, जबकि अनुष्का को अंदरुनी चोट आई थी।
उसके शरीर से खून भी नहीं बहा था। परिजनों ने कहा कि डाॅक्टरों ने अनुष्का की अंदरुनी चोट को हलके में लिया, जबकि वह दर्द से कराह रही थी। हम उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं किया गया। अनुष्का को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्ट्रेचर पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।