सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Transgenders create ruckus in Indore in the name of charity, accused of extorting Rs 80,000 from a doc

Indore: इंदौर में नेग के नाम पर किन्नरों का उत्पात, डाॅक्टर के परिवार से 80 हजार वसूलने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 31 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में नेग की परंपरा अब कई परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। शादी व खुशी के मौकों पर किन्नरों द्वारा बड़ी रकम मांगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लसूड़िया क्षेत्र के रहवासियों को बैठक कर समाधान तलाशना पड़ रहा है।

Indore: Transgenders create ruckus in Indore in the name of charity, accused of extorting Rs 80,000 from a doc
किन्नरों के साथ रहवासी व पुलिस अधिकारियों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में शादी, बच्चों के जन्म व अन्य मांगलिक प्रसंगों के बाद किन्नरों द्वारा नेग के नाम पर जबरन मोटी रकम मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लसूड़िया क्षेत्र के तुलसी नगर और महालक्ष्मी नगर के रहवासी इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्होंने किन्नरों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी की, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Trending Videos

 

शहर में हाल ही में एक डॉक्टर के परिवार से किन्नरों द्वारा 80 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। परिवार के लोग इतनी बड़ी राशि देने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन आरोप है कि किन्नरों ने दबाव बनाकर पैसे वसूले। इस संबंध में परिवार ने पुलिस से शिकायत की है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



महालक्ष्मी नगर निवासी डॉ. आशीष चौहान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके भाई के घर किन्नरों का एक समूह पहुंचा और पहले 50 हजार रुपये की मांग की। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद किन्नरों ने कथित रूप से हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि दबाव बनाकर उनसे 80 हजार रुपये ले लिए गए।
 

इसी तरह का एक मामला तुलसी नगर में भी सामने आया। यहां रहने वाले बैंक मैनेजर आशीष दुबे के घर नवजात शिशु के जन्म के बाद किन्नर नेग मांगने पहुंचे। उस समय घर में उनकी मां और पत्नी मौजूद थीं। परिजन ने पांच हजार रुपये देने को तैयार थे, लेकिन किन्नरों ने 50 हजार रुपये की मांग रख दी।

 

परिजनों का आरोप है कि किन्नर जबरन घर में घुस आए और विवाद करने लगे। बाद में परिवार 11 हजार रुपये देने के लिए राजी हो गया, लेकिन किन्नर इस राशि पर भी सहमत नहीं हुए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और कॉलोनी के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।बाद में कॉलोनी में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें किन्नरों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। इसके बावजूद रहवासियों में अब भी डर और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed