{"_id":"68d970d809c70bee500449a9","slug":"initiative-for-a-golden-future-scholarships-to-12-institutions-and-50-computers-to-government-schools-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indore News: सुनहरे भविष्य की पहल, 12 संस्थाओं के बच्चों को स्कॉलरशिप तो सरकारी स्कूलों को दिए 50 कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: सुनहरे भविष्य की पहल, 12 संस्थाओं के बच्चों को स्कॉलरशिप तो सरकारी स्कूलों को दिए 50 कंप्यूटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए एक आयोजन किया गया। इसमें 12 शिक्षण संस्थानों के होनहार और जरूरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 50 कंप्यूटर भी भेंट किए गए।
आयोजन में उपस्थित विद्यार्थी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए एक आयोजन किया गया। इसमें 12 शिक्षण संस्थानों के होनहार और जरूरतमंद बच्चों को स्कॉलरशिप का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 50 कंप्यूटर भी भेंट किए गए।
शिक्षा ही वह शक्ति है, जो किसी भी जीवन की दिशा बदल सकती है। लेकिन, एक कड़वी हकीकत यह भी है कि कई मेधावी बच्चे महज़ चंद कुछ रुपयों की कमी के चलते अपने सपनों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में निःशुल्क वृद्धाश्रम या सेवा-केंद्र चलाने वाले आनंदम सीनियर सिटीजन सेंटर का 'विद्या' स्कॉलरशिप कार्यक्रम बीते दस वर्षों से उन सपनों को पंख देता आ रहा है, जिनकी चमक समाज के भविष्य को रोशन करती है। कार्यक्रम का दसवां संस्करण रविवार को निजी कॉलेज के सभागृह में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अनुराग अग्रवाल ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वचन दिए।
संस्था अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी पीढ़ी ने जीवन के अनुभवों से सीखा है कि शिक्षा से बढ़कर कोई निवेश नहीं। कई छात्र-छात्राएं धन के अभाव में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। 'विद्या' उनके लिए वह सहारा है, जो उन्हें हिम्मत देता है और कहता है कि मैं तुम्हारे साथ हूं। सचिव एसबी खंडेलवाल ने कहा कि विद्या कार्यक्रम पूरी तरह समाज के सहयोग पर आधारित है। देश-विदेश के दानदाताओं का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमने इस बार स्कॉलरशिप के साथ-साथ कम्प्यूटर्स का वितरण इसलिए किया ताकि कोई भी बच्चा साधनों की कमी से पिछड़े नहीं।
विज्ञापन
Trending Videos

समारोह का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में कुल 8 लाख रुपए की स्कॉलरशिप वितरित की गई। इसमें जीवन ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राऊ को 1,72,000 रुपए, श्री हरिओम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रंगवासा (राऊ) को 1,36,000 रुपए दिए गए। साथ ही एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को 1,70,000 रुपए और प्रेस्टिज इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग की छात्राओं को 1,70,000 रुपए की राशि प्रदान की गई। इंदर और प्रभा शर्मा (ऐम फॉर सेवा) गर्ल्स स्कूल, खातेगांव को 1,20,000 रुपए, तथा ग्रीनलैंड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राष्ट्रीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रगति कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानलोक विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द न्यू ग्रीनफील्ड पब्लिक एकेडमी और महावीर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 4-4 हजार रुपए तथा दिव्या कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 8,000 रुपए प्रदान किए गए।
डिजिटल युग में भी कोई छात्र-छात्रा पीछे न रह जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया। ऐसे में, इस साल की सबसे खास पहल रही 50 कम्प्यूटर्स का वितरण, जो विभिन्न जरूरतमंद शैक्षणिक संस्थानों को निशुल्क प्रदान किए गए। इनमें सरस्वती शिशु मंदिर, बड़तिया सूरता (खरगोन) और निमाड़ अभ्युदय, लेपा (खरगोन) को 8-8 कम्प्यूटर्स, स्वामी दयानंद सरस्वती शासकीय विद्यालय, पाडलीखुर्द (बड़वाहा, खरगोन) और जीवन ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राऊ को 10-10 कम्प्यूटर्स, न्यू मिड स्कूल, अहिरखेड़ी (इंदौर) और बाल निकेतन संघ, इंदौर को 5-5 कम्प्यूटर्स तथा श्री देव मातोश्री समाज सेवा संस्थान (अरुणाभ), इंदौर को 4 कम्प्यूटर्स प्रदान किए गए। इन कम्प्यूटर्स से अब सैकड़ों छात्राओं को डिजिटल शिक्षा की सुविधा सुनिश्चित होगी।

कमेंट
कमेंट X