फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक बोले- पोहे जलेबी का स्वाद ही हमें इंदौर खींच लाता है

Fri, 27 Jan 2023 08:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 27 Jan 2023 08:10 PM IST
सार

कार्तिक और कियारा अपनी फिल्म शाहजादा के प्रमोशन के लिए यहां पर आए हैं। दोनों ने इंदौर पहुंचकर पोहे जलेबी का स्वाद लिया

विज्ञापन
Karthik and Kiara said that the taste of Pohe Jalebi draws us to Indore
kartik aaryan - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
बॉलीवुड फिल्मों के सुपर स्टार कार्तिक आर्यन शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। वे अपनी फिल्म शाहजादा के प्रमोशन के लिए यहां पर आए हैं। इंदौर पहुंचकर पोहे जलेबी खाए और बोले कि बस यही एक चीज हमें मुंबई से इंदौर खींच लाती है। कार्तिक ने इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में आयोजित इवेंट में स्टूडेंट्स के  साथ जमकर मस्ती की। 


सभी के साथ फ्रेंडली रहे कार्तिक
पूरे इवेंट के दौरान कार्तिक सभी के साथ फ्रेंडली रहे। एक ओर जहां उन्होंने स्टेज पर स्टूडेंट्स के साथ प्रस्तुतियों में भाग लिया वहीं दूसरी ओर स्टेज के नीचे भी वे सभी से मिलते जुलते रहे। उन्होंने सभी के साथ खूब सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि शहजादा फिल्म वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी और यह सभी के लिए एक यादगार फिल्म रहेगी। कार्तिक ने कहा यह फिल्म सभी को ध्यान में रखकर बनाई गई है। जो लोग सिंगल है वह अपने माता-पिता के साथ में इस फिल्म को देखें। कार्तिक ने कहा कि इससे पहले मेरी कई फिल्में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दे चुकी हैं। इनमें भूलभुलैया, प्यार का पंचनामा जैसी हिट फिल्में हैं। अब शहजादा भी सभी को बहुत पसंद आएगी और एक बड़ी हिट साबित होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed