MP News: इंदौर में गैस रीफिलिंग के दौरान हादसा, दो गंभीर रूप से झुलसे, अवैध तरीके से दुकान में चल रहा था धंधा
डीसीपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खाद्य विभाग को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर में अवैध एलपीजी रीफिलिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार, आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी इलाके में एक दुकान पर अवैध रूप से एलपीजी रीफिलिंग का काम किया जा रहा था। इस दुकान का मालिक घनश्याम यादव है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को दुकान में बड़े एलपीजी सिलेंडर से 18 छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया, हादसे में दुकान के कर्मचारी लक्की यादव और मनोज मनोज यादव बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: मंत्री प्रतिमा बागरी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमाण पत्र को फर्जी बताया
दुकान मालिक पर केस
उप पुलिस आयुक्त (DCP) विनोद कुमार मीना ने बताया कि दुकान संचालक घनश्याम यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। खाद्य विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: शादी के 18 साल बाद चार बच्चों की मां आधी रात प्रेमी के साथ फरार, बच्चे कर रहे इंतजार, जानें मामला
पहले भी हो चुका है विस्फोट
घटनास्थल के पास रहने वाली सपना यादव ने कहा कि बर्तनों की दुकान की आड़ में अवैध गैस रिफिलिंग का काम लंबे समय से किया जा रहा था। कई बार शिकायत करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यहां विस्फोट हो चुका है।
ये वीडिया भी देखिए...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X