सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mhow: Leopard caught on camera at Mhow Army War College, search underway for a week

Mhow: महू आर्मी वॉर कॉलेज में कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ, एक हफ्ते पहले से हो रही थी तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू (इंदौर) Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार

महू के आर्मी वॉर कॉलेज क्षेत्र में कैमरे में तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग और सेना सतर्क हो गए हैं। क्षेत्र में पिंजरा लगाने की तैयारी है। महू-मानपुर जंगलों में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है, जो शिकार और पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं।

Mhow: Leopard caught on camera at Mhow Army War College, search underway for a week
महू आर्मी वॉर कॉलेज इलाके में कैमरे की जांच करते वन विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सैन्य छावनी के आर्मी वॉर कॉलेज क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व तेंदुए के देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी गई थी। इसके बाद विभाग द्वारा से क्षेत्र में कैमरे लगा दिए गए थे, जहां गुरुवार को कैमरा देखा गया तो उसमें तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया।                



आर्मी वॉर कॉलेज महू भारतीय सेना का एक प्रमुख प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान है, जो मध्य प्रदेश के महू में स्थित है। यहां पर सेना के अधिकारियों को युद्ध की रणनीति और आधुनिक सैन्य सिद्धांतों में प्रशिक्षित किया जाता है। यह क्षेत्र बेरछा रेंज के जंगल के समीप स्थित है, जहां घने पेड़ कटीली झाड़ियां लगी है। जहां पूर्व में तेंदुए को देखा गया था। इसके बाद से ही सैन्य अधिकारियों ने  वन विभाग को सूचित किया था, जिसके बाद यहां पर विभाग द्वारा दो कैमरे लगा दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र महू के रेंजर नयन पल्लवी ने बताया कि आर्मी वॉर कॉलेज क्षेत्र में लगाए गए कैमरे को देखा गया तो उसमें तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दिया। उसके बाद आर्मी वॉर कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया, वहीं शुक्रवार को क्षेत्र में विभाग द्वारा पिंजरा लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुलेंगे महाकाल के पट, 10 लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान; तैयारी पूरी

सैन्य क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई
तेंदुए के मूवमेंट को देखते हुए आर्मी वॉर कॉलेज क्षेत्र में सेवा द्वारा अपने प्रशिक्षित दल की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्र निवारण सूरत सैनिक कर्मियों को भी सचेत रहने की बात कही गई है। वन विभाग के अनुसार वन्य प्राणी जनगणना में महू के मानपुर एवं  चोरल के जंगलों में गत दो वर्षों में तेंदुए की संख्या बढ़ी हैं। विभाग के अनुसार 50 से अधिक नर्-मादा तेंदुए क्षेत्र में विचरण करते हैं। शिकार एवं पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। एक माह पूर्व ही एक घायल मादा तेंदुआ एवं दो बच्चों का रेस्क्यू किया गया था, जिन्हें बाद में चिड़ियाघर इंदौर पहुंचा दिया गया।

इस मामले में एसडीओ वन विभाग महू प्रियंका बामनिया ने बताया कि तेंदुए की अनेक जगह मूवमेंट मिलते हैं। दो दिन पूर्व बेरछा गांव में दो तेंदुए देखे गए थे। इसके चलते सभी जगह ग्रामीणों को अलर्ट रहने के साथ रात्रि के समय जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed