{"_id":"67da97e88e11a1ac1001f1ed","slug":"mp-news-due-to-gair-electricity-cut-in-more-than-100-areas-of-indore-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गेर के कारण शहर में बिजली गुल, जानें कहां-कहां नहीं आ रही लाइट, कब तक आएगी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गेर के कारण शहर में बिजली गुल, जानें कहां-कहां नहीं आ रही लाइट, कब तक आएगी?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार
रंग पंचमी पर निकली गेर के कारण शहर के करीब 100 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। गेर समाप्त होने के बाद शाम चार बजे के करीब सभी इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू की जा सकती है।
गेर के कारण नहीं आ रही बिजली।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में बुधवार को निकलने वाली गेर में शहरवासी रंगों का लुत्फ तो उठा रहे हैं। लेकिन, जिन इलाकों से गेर निकल रही है, उसके आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों को बगैर बिजली के रहना पड़ रहा है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: लाखों की भीड़ और कई रंगों से सजी इंदौर की गेर, हादसे में युवक की मौत, सीएम नहीं आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, रंग पंचमी पर जब गेर निकलती है तो मशीनों के द्वारा 70 से 100 फीट ऊंचाई तक पानी और रंगों की बौछार की जाती है। जिस चार किलोमीटर लंबे रूट से गेर में शामिल लाखों लोग निकलते है वहां बिजली के तार और हाइटेंशन लाइन भी हैं। पानी के संपर्क में आने के कारण गेर में शामिल लोगों को करंट न लगे। इसके लिए सात घंटे तक बिजली बंद रखने का फैसला लिया गया है। अगर, गेगर जल्दी समाप्त होती है तो बिजली सप्लाई शाम चार बजे से पहले बहाल कर दी जाएगी। ऐसा नहीं होने पर एक दो घंटे का समय और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?
इन इलाकों में बिजली गुल
शहर में बुधवार सुबह 9 बजे से जिंसी हाट मैदान, मल्हारगंज, कैलाश मार्ग, तेली बाखल, कुम्हार मोहल्ला, बड़ा गणपति, मल्हारगंज, कैलाश मार्ग, शंकर गंज, मेट्रो अस्पताल,बड़ा गणपति, अंतिम चौराहा, राम लक्ष्मण मंदिर, इमामबाड़ा,गोपाल मंदिर, सराफा, अटाला बाजार, नंदालालपुरा, कृष्णपुरा छत्री, भोई मोहल्ला, स्मृति टाॅकिज क्षेत्र, अहिल्यापुरा, जूना रिसाला, छिपा बाखल, निहालपुरा, गोपाल मंदिर, खजूरी बाजार, बड़ा सराफा, मुकेरीपुरा, क्लाथ मार्केट, जिंसी हाट, तम्बोली बाखल, गोराकुंड चौराहा, कानूनगो बाखल, सालवी बाखल, बंबई बाजार, बजाज खाना चौक, शक्कर बाजार, मंगल सदन, कबूतर खाना, पंढ़रीनाथ, रेशम वाली गली, गफूर खां की बजरिया, पीर गली, सुभाष चौक, जूनी बाखल, इमली बाजार, कुंवर मंडली, शिव विलास पैलेस और बड़वाली चौकी क्षेत्र की बिजली बंद है।
देखिए, गेर का वीडियो

कमेंट
कमेंट X