फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Railways will now offer religious tours on an EMI basis

बड़ी सुविधा: रेलवे अब ईएमआई पर करवाएगा धार्मिक यात्रा, 13 दिन के टूर के लिए IRCTC का खास पैकेज

Wed, 08 Jul 2026 07:03 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 07:03 PM IST
सार

भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी 29 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक भारत गौरव ट्रेन से पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा कराएंगे। पुरी, काशी, अयोध्या, कामाख्या समेत कई तीर्थ शामिल हैं। यात्रा स्लीपर, 3एसी और 2एसी पैकेज में उपलब्ध होगी। पहली बार यात्रियों को ईएमआई पर भी यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Railways will now offer religious tours on an EMI basis
आईआरसीटीसी की तीर्थ यात्रा पैकेज - फोटो : AI

विस्तार

भारतीय रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा लेकर आया है। अब यात्री भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन ईएमआई पर भी कर सकेंगे। पहली बार रेलवे ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए किस्तों में भुगतान की व्यवस्था शुरू की है, ताकि आर्थिक कारणों से यात्रा टालने वाले लोग भी आसानी से धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार पंच महातीर्थ दर्शन यात्रा 29 अगस्त 2026 से शुरू होकर 10 सितंबर 2026 तक चलेगी। यह 13 दिवसीय यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से गुजरात और मध्य प्रदेश से संचालित होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इस यात्रा में पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर, भुवनेश्वर का लिंगराज मंदिर, गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर, नवग्रह मंदिर, गया का विष्णुपद मंदिर, मां मंगलागौरी मंदिर, बोधगया का महाबोधि मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर, गंगा घाट तथा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी सहित कई प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राम नाम के बेलपत्र से सजे महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़


मध्य प्रदेश के यात्री रतलाम, उज्जैन और संत हिरदाराम नगर (भोपाल) रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यात्रा के लिए अलग-अलग श्रेणियों के पैकेज निर्धारित किए गए हैं। स्लीपर क्लास का किराया 24,200 रुपये, थर्ड एसी का 40,100 रुपये और सेकंड एसी का 49,500 रुपये रखा गया है। इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन, भोजन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा बीमा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। यात्रियों को अलग से किसी व्यवस्था की चिंता नहीं करनी होगी।

रेलवे ने इस बार ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इच्छुक यात्री संबंधित रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। रेलवे, संबंधित बैंक के माध्यम से ऋण की प्रक्रिया पूरी कराएगा और तय किस्त के अनुसार राशि हर महीने यात्री के बैंक खाते से कटती रहेगी। रेलवे का मानना है कि इस पहल से अधिक से अधिक श्रद्धालु कम आर्थिक बोझ में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed