फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The wife of a national saint lodged a complaint with the police against a Maulana from Uttar Pradesh.

MP: भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी देशमुख ने यूपी के मौलाना अंसारी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- सख्त कार्रवाई हो

Sat, 18 Jul 2026 09:14 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 09:14 PM IST
सार

डॉ. आयुषी देशमुख ने मौलाना जर्जिस अंसारी के कथित बयान पर आपत्ति जताते हुए इंदौर पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और सनातन परंपराओं के सम्मान की बात कही।

विज्ञापन
The wife of a national saint lodged a complaint with the police against a Maulana from Uttar Pradesh.
डॉ. आयुषी देशमुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय संत स्वर्गीय भय्यू महाराज की पत्नी डॉ. आयुषी देशमुख एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक मौलाना के कथित बयान को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने मौलाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


डॉ. आयुषी देशमुख ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म, देवी-देवताओं या करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और सनातन परंपराओं को लेकर लगातार विवादित टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में केवल बयानबाजी या माफी पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर डॉ. आयुषी देशमुख ने इंदौर के हीरा नगर थाना पुलिस को आवेदन सौंपा है।
विज्ञापन


आवेदन में उन्होंने मौलाना जर्जिस अंसारी के कथित बयान का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान धार्मिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं और समाज में तनाव की स्थिति पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का दावा- 20 हजार वोटों से भाजपा जीतेगी, कांग्रेस ने 25 हजार वोटों की बढ़त बताई

डॉ. आयुषी देशमुख ने कहा कि जो लोग भगवान श्रीराम के वंशजों या सनातन परंपराओं पर सवाल उठाते हैं, उन्हें पहले तथ्यों और प्रमाणों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति व्यापक है और बिना प्रमाण के किसी भी धार्मिक आस्था पर टिप्पणी करना समाज में विवाद और तनाव का कारण बन सकता है।

उन्होंने धर्मांतरण को लेकर भी चिंता जताई। डॉ. आयुषी ने कहा कि सनातन संस्कृति प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देती है, लेकिन लगातार इसे निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म के खिलाफ नफरत फैलाना उचित नहीं है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर हिंदू देवी-देवताओं, धार्मिक प्रतीकों या परंपराओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


सावन माह को लेकर भी डॉ. आयुषी देशमुख ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्थाओं से जुड़े इस समय में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने प्रसाद या अन्य धार्मिक सामग्री खरीदते समय दुकानदार की पहचान और डिजिटल भुगतान करते समय खाते के नाम की जांच करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि जो लोग किसी अन्य नाम से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि ग्राहकों को यह जानने का अधिकार है कि वे किससे खरीदारी कर रहे हैं। फिलहाल डॉ. आयुषी देशमुख द्वारा मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बाद यह मामला चर्चा में बना हुआ है। आने वाले दिनों में इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed