फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Three minors create ruckus in Indore, smash windows of four to five vehicles.

इंदौर: तीन नाबालिगों ने मचाया उत्पात, चार-पांच गाड़ियों के फोड़े शीशे; सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने पकड़ा

Mon, 05 Oct 2026 04:04 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 04:04 PM IST
सार

इंदौर में तीन नाबालिगों पर शराब के नशे में राजनगर और चंदन नगर क्षेत्र में खड़े चार-पहिया वाहनों के शीशे तोड़ने का आरोप है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को अभिरक्षा में लिया। प्रारंभिक जांच में चार-पांच वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Three minors create ruckus in Indore, smash windows of four to five vehicles.
गाड़ियोंं के शीशे फोड़ने के मामले में तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है

विस्तार

इंदौर में तीन नाबालिगों द्वारा शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में उत्पात मचाते हुए कई चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों नाबालिग एक एक्टिवा पर सवार होकर घर से निकले थे। इनमें से एक नाबालिग अपनी दादी की एक्टिवा लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसके बाद तीनों ने शराब का सेवन किया और राजनगर तथा चंदन नगर क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए। मामले की जानकारी उस समय सामने आई, जब क्षेत्र के रहवासियों ने अपनी गाड़ियों के शीशे टूटे हुए देखे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन नाबालिगों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया है। डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक तीनों नाबालिग मल्हारगंज और एरोड्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनके द्वारा राजनगर और चंदन नगर इलाके में चार से पांच चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़े गए हैं। पुलिस द्वारा तीनों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पहले घर-नौकरी का लालच, फिर धर्म बदलने का दबाव; सतना में महिला समेत तीन पर केस, हिरासत में आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि नाबालिगों द्वारा किया गया यह कृत्य गंभीर है। पुलिस मामले में उनके परिजनों और स्कूल प्रबंधन से भी बातचीत करेगी, ताकि बच्चों के भविष्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े। साथ ही बच्चों पर वैधानिक रूप से निगरानी रखने और उन्हें दोबारा इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस तीनों नाबालिगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। तो वहीं प्रारंभिक रूप से पुलिस इस पूरे ही मामले में तोड़फोड़ करने वाले नाबालिगों के परिजनों के खिलाफ भी बॉण्ड ओवर की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed