सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur Bargi Dam accident action taken on instructions of CM Dr. Mohan Yadav, many employees suspended

जबलपुर बरगी डैम हादसे में कार्रवाई: मुख्यमंत्री हुए सख्त, क्रूज पायलट और हेल्पर व टिकट काउंटर प्रभारी निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Sat, 02 May 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम हादसे में सरकार सख्त हो गई है। गंभीर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। क्रूज पायलट और हेल्पर व टिकट काउंटर प्रभारी को निलंबित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Jabalpur Bargi Dam accident action taken on instructions of CM Dr. Mohan Yadav, many employees suspended
बरगी डैम हादसा : प्रभावितों को ढांढस बंधाने हुए सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम हादसे में सरकार ने पहली सख्त कार्रवाई की है। अब गंभीर लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रूज पायलट और हेल्पर व टिकट काउंटर प्रभारी को निलंबित किया गया है। 

Trending Videos

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘एक्स’ पर लिखते हैं कि जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


ये पढ़ें- बरगी डैम हादसा: कांच तोड़ा और नीचे दबा, फिर भी जिंदा निकला; कैसे मौत से लड़कर किनारे तक पहुंचा 11 साल का जाफर?

'दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, क्रूज हादसे में 28 लोगों की जान बचाने वाले प्रत्येक श्रमिक को 51-51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें- बरगी डैम हादसा: मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश, कहा- राहत-बचाव दल ने क्रूज को काटकर बचाई लोगों की जिंदगियां

चार क्रूज सवार की तलाश जारी
बता दें, चार क्रूज सवार अभी-भी लापता हैं, जिनकी खोज में राहत-बचाव करने वाली टीमें जुटी हुई हैं। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है और 28 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। तीसरे दिन आज सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed