{"_id":"6a9828061e09a5d9080c0c98","slug":"jabalpur-belkheda-father-killed-three-year-old-son-with-hammer-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदा बाप: मना करने पर भी कर रहा था शोर, गुस्से में पिता ने तीन साल के मासूम की हथौड़ी मार-मारकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदा बाप: मना करने पर भी कर रहा था शोर, गुस्से में पिता ने तीन साल के मासूम की हथौड़ी मार-मारकर ले ली जान
Wed, 02 Sep 2026 07:13 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:13 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही मासूम तीन साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने बेटे के चेहरे और सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
जबलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में पिता ने तीन वर्षीय बेटे पर हथौड़ी से हमला कर दिया। सिर और चेहरे में गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी पिता को अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलखेड़ा थाना ग्राम बसौडी निवासी तुलसीराम मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका गत 18 साल से उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर उसका तीन वर्षीय बच्चा घर में खेल रहा था। इस दौरान पिता ने उसे शांत रहने के निर्देश दिए। इसके बावजूद भी बच्चा अपने खेल में लगा रहा। इसके कारण पिता ने आवेश में आकर घर में रखी हथौड़ी उठाकर अपने बेटे पर हमला कर दिया। हथौड़ी के प्रहार से मासूम बच्चे को सिर व चेहरे में गंभीर चोटें आई थी। बच्चे की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि बच्चा लहूलुहान अवस्था में जमीन में पड़ा हुआ है।परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।
ये भी पढ़ें- एमपी के रीवा में बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर; 20 से ज्यादा लोग घायल
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलने पर बच्चे के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सरगर्मी से तलाश करते हुए आरोपी पिता को अभिरक्षा में ले लिया है।