{"_id":"6a981c57567864dda908c6f0","slug":"rewa-sidhi-bus-bulker-accident-deaths-injured-rescue-operation-mp-accident-photos-2026-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ऐ वीडियो मत बनाओ': बिलखकर बोले मृतकों के परिजन, दहला देंगी रीवा-सीधी बस हादसे की तस्वीरें; कलेजा कांप जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ऐ वीडियो मत बनाओ': बिलखकर बोले मृतकों के परिजन, दहला देंगी रीवा-सीधी बस हादसे की तस्वीरें; कलेजा कांप जाएगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:23 PM IST
सार
रीवा-सीधी मार्ग पर गुढ़ थाना क्षेत्र में बस और बल्कर की भीषण टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे कई यात्री घायल और कुछ के दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों, पुलिस और बचाव दल ने राहत अभियान शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की तस्वीरें भयावहता बयां कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रीवा हादसे की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मध्य प्रदेश के रीवा में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में शाम के समय बस और बल्कर में टक्कर हो गई। बस सड़क किनारे खाई नुमा गड्ढे में पलट गई। बताया ये भी जा रहा है कि गड्ढे में पानी भरा था। हादसे के बाद चीख-चीत्कारों से इलाका दहल गया। लोग बचाने पहुंचे, जैसे तैसे लोगों को निकाला गया। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने लगे, तभी एक हताहत परिवार की बेटी चीखी कि ऐ वीडियो मत बना, मदद करो। इन्हें लेकर चलो।
रीवा हादसे के बाद लोग मदद मांगते रहे।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दुर्घटना के बाद चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चालू किया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मौके की तस्वीरों में साफ तौर पर इस भयानक मंजर को देखा जा सकता है। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई यात्रियों के बस के अंदर दबे होने की आशंका है।
3 of 4
रीवा हादसे के बाद पलटा बल्कर
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि हादसा स्टैंड के पास हुआ। रीवा से सीधी की ओर जा रही पवन ट्रेवल्स की यात्री बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार ब्लकर ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। मौसम खराब होने और बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल पहुंचाना है। रीवा हुजूर एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि बस में 43 लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की अभी तक मौत हुई है। 20 घायल हैं, जिनमें सात गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रीवा हादसे के बाद पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
क्रेन भी बुलवाई
बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन पहुंच चुकी है। लोगों को बसों से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं सड़क पर पलटा हुआ बल्कर भी मौके से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस और बचाव दल लगातार बचाव अभियान में जुटे हैं। खराब मौसम के कारण राहत कार्य में असुविधा हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।