सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   1.37 lakh rupees looted from agent by throwing chilli powder in his eyes

Jabalpur News: फाइनेंस एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 1.37 लाख की लूट, दो बदमाशों ने की वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 Aug 2025 08:30 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर में फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हमला किया और 1.37 लाख रुपए, टैबलेट व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

1.37 lakh rupees looted from agent by throwing chilli powder in his eyes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर जिले के भेड़ाघाट थाना क्षेत्रांतर्गत बहदन–सिलुआ मार्ग पर एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 1 लाख 37 हजार रुपए की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Trending Videos


भेड़ाघाट पुलिस के अनुसार, दमोह तेंदूखेड़ा निवासी 20 वर्षीय विष्णु पाल संजीवनी नगर में किराए के मकान में रहता है। वह एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है और महिलाओं को दिए गए समूह लोन की वसूली का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह युवक बाइक से भेड़ाघाट के बहदन ग्राम से 25 हजार 508 रुपए, सिलुआ से 39 हजार 402 रुपए, जमुनिया से 13 हजार 920 रुपए और अन्य मिलाकर कुल 1 लाख 37 हजार 641 रुपए का कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बहदन–सिलुआ मार्ग पर पहुंचा, तभी एक युवक ने हाथ देकर उसे रोकने का इशारा किया और अपनी मां की किस्त ले जाने की बात कही।

ये भी पढ़ें: 21 लाख का घर बनवाया, हथेलियां बिछाकर शहीद की मां को कराया प्रवेश, देखिए दिल छू लेने वाली तस्वीरें

एजेंट के मोटरसाइकिल रोकने पर युवक ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे उसकी आंखों में जलन होने लगी। इसी दौरान आरोपी का दूसरा साथी भी पहुंच गया और दोनों ने मिलकर एजेंट से मारपीट करते हुए बाइक की चाबी निकाल ली और बैग में रखी नगदी, टैबलेट व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। युवक पास ही एक खेत में गया और चेहरा धोने के बाद थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर अलग ही रूप में सजे महाकाल, तिरंगे से सजा शिखर, त्रिपुंड में दिखे तीन रंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed